राहुल गांधी की मार्च में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आई थी। यह यात्रा ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व भितरवार विधानसभा से होते हुए शिवपुरी पहुंची थी। 16 मार्च को चुनाव आचार संहिता लग गई। एमपी में तीसरे चरण के चुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन अब तक ग्वालियर में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नहीं आए हैं।
राहुल गांधी को भी भेज रहे बुलावा
प्रत्याशी व कार्यकारिणी के सदस्य प्रचार में जुटे हैं। कांग्रेस दोनों संभाग में खुद को मजबूत मानकर चल रही है, इसलिए अपने स्टार प्रचारकों को बुला रही है। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को बुलाया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भिंड नहीं गई थी, इस कारण राहुल गांधी 30 अप्रेल को भिंड जा रहे हैं। प्रियंका गांधी मुरैना व ग्वालियर में चुनावी कार्यक्रम कर सकती हैं। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा का कहना है कि समय मिलने के बाद रूट तय किया जाएगा।आज जीतू पटवारी की सभा
28 अप्रेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करैरा विधानसभा में सभा को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे करैरा में कार्यक्रम में शामिल होंगे, दोपहर 12 बजे करैरा से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे बैराड़ पोहरी विधानसभा में कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे पोहरी से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे भितरवार में कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे भितरवार से प्रस्थान कर दोपहर 3:30 बजे डबरा विधानसभा में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सभा को संबोधित भी करेंगे।