script70 साल के करोड़पति को जाल में फंसाकर मांगे 10 लाख रुपए, जानें पूरा मामला | 70 year old millionaire trapped in a trap and demanded 10 lakh rupees, know the whole matter | Patrika News
ग्वालियर

70 साल के करोड़पति को जाल में फंसाकर मांगे 10 लाख रुपए, जानें पूरा मामला

MP News : ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो महिलाएं हैं। एक महिला अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

ग्वालियरApr 28, 2024 / 08:55 pm

Himanshu Singh

honey trap
मध्यप्रदेश के ग्वालियर हनीट्रैप का मामला सामने आया है। जहां एक 70 साल के बुजुर्ग को ट्रैप में फंसाकर एक कमरे में बुलाया गया था। इसके बाद महिला ने बुजुर्ग के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो लिए गए थे। जिसके कुछ समय बाद में फोटो और वीडियो को दिखाकर बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर दस लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद बुजुर्ग ने पुलिस की मदद ली।

करोड़ो के मालिक को चगुंल में फंसाया


वीडियो बनने के बाद बुजुर्ग ने नौ हजार रुपए आरोपियों को दे दिए थे, लेकिन आरोपियों ने करोड़ो का मालिक समझकर उससे दस लाख रुपए की डिमांड कर ली। जिसके बाद बुजुर्ग दंग रहा गया। कुछ समझ नहीं आने के बाद उसने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने ट्रैप बिछाकर दो महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे रैकेट में तीन महिलाएं शामिल है। जिनमें से दो पकड़ी जा चुकी हैं। तीसरी की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग को ट्रैप में फंसाने की प्लानिंग कई दिनों से चल रही थी। फिर पुलिस ने भी प्लानिंग करके बुजुर्ग को मोहरा बना दिया। इसके बाद जब पैसा वसूल करने आरोपी पहुंचे तो उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने कुल 5 लोगों को पकड़ा है। एक महिला अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकादमा दर्ज किया गया है।

Home / Gwalior / 70 साल के करोड़पति को जाल में फंसाकर मांगे 10 लाख रुपए, जानें पूरा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो