scriptअसम की पांच संसदीय सीटों पर आज मतदान | voting on assam's 5 lok sabha seats on 11 april | Patrika News

असम की पांच संसदीय सीटों पर आज मतदान

locationगुवाहाटीPublished: Apr 10, 2019 10:14:46 pm

Submitted by:

Prateek

180 अर्द्धसुरक्षा बलों की कंपनियां तैनात, 41 उम्मीदवार मैदान में…
 

file photo

file photo

(गुवाहाटी,राजीव कुमार): असम में पहले चरण में राज्य की पांच संसदीय सीटों डिब्रुगढ़, लखीमपुर, तेजपुर, कलियाबर और जोरहाट में आज मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान का समय है। पहले चरण में 41 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 9574 है। इन मतदान केंद्रों पर 42,126 अधिकारी व कर्मचारी काम पर लगाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर न्यूनतम कांस्टेबल नियुक्त किया गया है। सुरक्षा बलों की 180 कंपनियां काम पर लगायी गयी हैं, जबकि माइक्रो ओब्जर्वर 614 नियुक्ति किये गये हैं।


पहले चरण में महिला मतदान अधिकारियों वाले 201 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि मॉडल मतदान केंद्रों की संख्या 225 है। दूरदराज मतदान केंद्रों की संख्या 20 है। पहले चरण में फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों की संख्या 151 है। राज्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि पहले चरण में स्टेटिक सर्विलेंस टीम 137 और वीडियो सर्विलेंस टीम 118 नियुक्त की गई। इस चरण में ईवीएम और वीवीपैट की संख्या 9574 है। अब तक शराब 1,51,619.4 लीटर जब्त की गई, जिसकी कीमत 1,37,30,925 है। वहीं अब तक नकदी रकम 10,21,06,521 पकड़ी गई है।


पहले चरण के मुख्य उम्मीदवारों में तेजपुर सीट से भाजपा के पल्लव लोचन दास, कांग्रेस के एमजीवीके भानु, डिब्रुगढ़ संसदीय सीट से भाजपा के रामेश्वर तेली, कांग्रेस के पवन सिंह घटवार, जोरहाट से भाजपा के तपन कुमार गोगोई, कांग्रेस के सुशांत बरगोहाईं, लखीमपुर से भाजपा के प्रदान बरुवा, कांग्रेस के अनिल बरगोहाईं, कलियाबर से कांग्रेस के गौरव गोगोई और अगप की ओर से मणि माधव महंत मैदान में है।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो