scriptमणिपुर के मुख्यमंत्री के फर्जी प्रवक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार | Manipur Chief Minister's fake spokesman arrested | Patrika News

मणिपुर के मुख्यमंत्री के फर्जी प्रवक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationगुवाहाटीPublished: Jun 18, 2019 09:26:40 pm

Submitted by:

Prateek

आरोपी ने इम्फ़ाल-पूर्व पुलिस अधीक्षक के सामने अपने गलती को स्वीकार किया हैं

file photo

​मणिपुर के मुख्यमंत्री के फर्जी प्रवक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(इम्फ़ाल,सुवालाल जांगु): मणिपुर पुलिस ने राज्य के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह का आधिकारिक प्रवक्ता होने का दावा करने वाले एक शख़्स को गिरफ्तार किया हैं। यह शख़्स सीएम का आधिकारिक प्रवक्ता होने के नाम पर सोश्ल मीडिया में राज्य सरकार के बारे में गलत सूचनाएं फ़ेला रहा था। पुलिस ने राज्य के इम्फ़ाल पूर्वी जिला के कैरांग क्षेत्र के 40 वर्षीय मंसूर आलम को राज्य के मुख्यमंत्री के फेसबूक पेज़ का प्रवक्ता बनने के फर्जी दावे के आधार पर गिरफ्तार किया हैं।

 

40 वर्षीय आलम ने मुख्यमंत्री का आधिकारिक प्रवक्ता के तौर पर सोश्ल मीडिया में राज्य सरकार के बारे में कई झूठी सूचनाएं दे रहा था। आलम ने इम्फ़ाल-पूर्व पुलिस अधीक्षक के सामने अपने गलती को स्वीकार किया हैं। इससे पहले सीएमओ की ओर से एक बयान दिया गया जिसमें कहा गया, “मंसूर आलम नाम के एक शख़्स ने अपने को मुख्यमंत्री का आधिकारिक प्रवक्ता होने का दावा करते हुये सोश्ल मीडिया में कई राज्य सरकार के बारे में फर्जी खबरें फ़ेला रहा हैं।”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो