scriptसूरजकुंड मेले में खूब लोकप्रिय हो रही है हरियाणवी पगड़ी व हुक्का | surajkund mela 2024 | Patrika News
गुडगाँव

सूरजकुंड मेले में खूब लोकप्रिय हो रही है हरियाणवी पगड़ी व हुक्का

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 37वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में ‘हरियाणवी पगड़ी’ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

गुडगाँवFeb 06, 2024 / 06:33 pm

Satish Sharma

सूरजकुंड मेले में खूब लोकप्रिय हो रही है हरियाणवी पगड़ी व हुक्का

सूरजकुंड मेले में खूब लोकप्रिय हो रही है हरियाणवी पगड़ी व हुक्का

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 37वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में ‘हरियाणवी पगड़ी’ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पगड़ी बंधवाने और ‘हुक्का सेल्फी’ लेने के लिए दिनभर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। हरियाणा के ‘विरासत’ की ओर से लगाई गई सांस्कृतिक प्रदर्शनी पर ‘पगड़ी बंधाओ – फोटो खिंचाओ’ में हरियाणवी पगड़ी बच्चों, महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गों तक सभी को अपनी ओर लगातार आकर्षित करती दिख रही है।
‘विरासत’ के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणा की पगड़ी को अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में खूब लोकप्रियता प्राप्त हो रही है। पर्यटक पगड़ी बांधकर हुक्के के साथ सेल्फी, हरियाणवी झरोखे, हरियाणवी दरवाजों, आपणा घर के दरवाजों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। इससे हरियाणा की लोक सांस्कृतिक ‘विरासत’ खूब लोकप्रिय हो रही है।
डॉ. पूनिया ने बताया कि मेले के दूसरे दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ भी मेला अवलोकन के दौरान हरियाणवी पगड़ी बंधवा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लोकजीवन में पगड़ी की विशेष महत्वता है। पगड़ी की परंपरा का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। यह जहां एक ओर लोक सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी हुई है, वहीं पर सामाजिक सरोकारों से भी इसका गहरा नाता है।

Hindi News/ Gurgaon / सूरजकुंड मेले में खूब लोकप्रिय हो रही है हरियाणवी पगड़ी व हुक्का

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो