scriptकिसान संगठनों का दिल्ली कूच… हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजऱी | farmer protest | Patrika News
गुडगाँव

किसान संगठनों का दिल्ली कूच… हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजऱी

किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के कारण हरियाणा पुलिस ने शनिवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।

गुडगाँवFeb 10, 2024 / 06:22 pm

Satish Sharma

किसान संगठनों का दिल्ली कूच... हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजऱी

किसान संगठनों का दिल्ली कूच… हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजऱी

किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के कारण हरियाणा पुलिस ने शनिवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। पुलिस ने इस दौरान लोगों से 13 फरवरी को प्रदेश के मुख्य मार्ग का उपयोग अति आवश्यक स्थिति में ही करने की सलाह दी है। हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है। अत: आमजन से अपील की गई है कि वे पंजाब की ओर यात्रा अति आवश्यक परिस्थितियों में ही करें।
सोशल मीडिया पर मिलेगी जानकारी
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था), हरियाणा, ममता सिंह ने यहाँ जारी बयान में कहा कि ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी जाएगी। एनएच-44 दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर किसी यातायात की बाधा की परिस्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला/रामगढ़, साहा, शाहबाद , कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री/पिपली , करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसके अलावा, लोगों से किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।
इन रूटों पर होगा अस्थाई तौर पर बदलाव
उन्होंने बताया कि शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी तरह की हिंसा को रोकने और यातायात और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के लिए पुलिस द्वारा विस्तृत व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, प्रभावित जिलों खासकर अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा में यातायात के रूटों को अस्थाई तौर पर बदलने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है और किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा तथा कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News/ Gurgaon / किसान संगठनों का दिल्ली कूच… हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजऱी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो