scriptशनि मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता, लगाई श्रद्धा की डुबकी और निकली कांवड़ यात्रा | Visitors of Saturn temples, traveled out of Kannad | Patrika News

शनि मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता, लगाई श्रद्धा की डुबकी और निकली कांवड़ यात्रा

locationगुनाPublished: Aug 12, 2018 08:50:32 am

हरियाली और शनिश्चरी अमवस्या को उत्साह के साथ मनाई गई। बीजी रोड स्थित शनि मंदिर, श्रीराम कालोनी, रुठियाई शनि मंदिरों पर भक्तों की धूम रही।

news

11 अगस्त को करें ये एक उपाय, जो आपको शनि ही नहीं सूर्यग्रहण के बुरे प्रभाव से भी बचाएगा!

गुना. हरियाली और शनिश्चरी अमवस्या शनिवार को उत्साह के साथ मनाई गई। बीजी रोड स्थित शनि मंदिर, श्रीराम कालोनी, रुठियाई समेत सभी शनि मंदिरों पर भक्तों की धूम रही। भक्तों ने तेल, उड़द, वस्त्र, लोहे की कील आदि से पूजन अर्चन किया। विशेष जप के अलावा भंडारों का भी आयोजन किया गया।

उधर, धरनावदा में शनिश्चरी और हरियाली अमावस्या का त्योहार जैन समाज ने उत्साह के साथ मनाया। धरनावदा गांव में जैन समाज के महिलाओं एवं युवकों ने सामूहिक रूप से हरियाली अमावस्या मनाई। जैन समाज ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किए।

जैन समाज के मुकेश जैन रमेश चंद जैन एवं नरेंद्र जैन ने बताया कि एक साथ शनिश्चरी और हरियाली अमावस्या का बड़ा संयोग है। इस तरह का संयोग 14 साल पहले 2004 में पड़ा था। त्योहार पर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मंदिरों पर धार्मिक अनुष्ठान किए।
धरनावदा के जैन मंदिर में मुनिसुव्रतनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक किया एवं विश्व में शांति के लिए शांतिधारा का भी आयोजिन सामूहिक रूप से किया गया। जैन समाज के अनुसार मुनिसुव्रतनाथ भगवान शनि अष्टम निवारक भगवान हैं जो भक्त इस दिन मुनिसुव्रतनाथ भगवान की पूजा अर्चना करता है।

उसके ऊपर कभी शनि प्रकोप नहीं रहता और उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसी तरह आरोन, बीनागंज, कुंभराज, रुठियाई, धरनावदा, बमोरी, झागर, म्याना में भी हरियाली और शनिश्चरी अमावस्या मनाई।

लगी श्रद्धा की डुबकी, कावड़ यात्रा रवाना
मधुसूदनगढ़. कस्बा सहित संपूर्ण क्षेत्र शनिवार को विशेष संयोग के चलते हरियाली एवं शनिश्चरी अमावस्या मनाई। मदागन से जल भरकर लगभग 150 कावडिय़ा 6 दिनी पैदल यात्रा कर उज्जैन महाकाल का जलाभिषेक करेंगे। इस यात्रा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

हमीरचंद राम प्रसाद अग्रवाल द्वारा स्वागत किया गया। भंडारे का आयोजन भी हुआ। सरोवर में स्नान के पश्चात प्राचीन शिवलिंग कि दूध, बेलपत्र, पुष्प आदि से पूजन की गई। शनि मंदिर पर लोगों का हुजूम देखा गया। तेल से भगवान शनि देव की आराधना की। घनघोर जंगल, प्राकृतिक झरना, सुरमय आध्यात्मिक वातावरण में छटा निराली रही।
25 झंडों के साथ 251 फीट लंबी चुनरी लेकर निकाली यात्रा
आरोन. नगर में शनिवार को पठार मोहल्ले के लोगों ने सुबह से सालय माता मंदिर के लिए 25 झंडे के साथ 251 फीट लंबी चुनरी लेकर यात्रा निकाली। यह यात्रा करीब १५ किमी तक चली। मोहल्ले के लोगों द्वारा धूमधाम से बैंडबाजों और डीजे के साथ चुनरी यात्रा निकाली।
जगह-जगह चुनरी ले जा रहे लोगों का स्वागत किया। पनवाड़ी चौराहा पर हरिओम रघुवंशी ने चुनरी ले जा रहे लोगों को तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद चुनरी ले जा रहे लोगों का जत्था आगे बढ़ता गया।
भ्रमण के बाद चुनरी यात्रा सालेय बाली माता के मंदिर पर रुकी। जहां मां की जय जयकार के साथ भक्तों ने माता रानी को चुनरी चढ़ाई। देवी को प्रतिवर्ष हवन-पूजन के पश्चात श्रद्धालु माता रानी को चुनरी चढ़ाते हैं। इसके बाद मां की आरती में सभी भक्तों ने भाग लिया। बैंडबाजों के साथ चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा मेंं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। भक्तों ने नृत्य करते हुए जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो