script

patrika Jago Janmat : टोल से मुक्त हो शहर, क्षेत्र की समस्याओं पर खत्म करे सरकार!

locationगुनाPublished: Nov 20, 2018 04:08:14 pm

Submitted by:

Amit Mishra

पत्रिका जागो जनमत: रुठियाई के बाजार और सब्जी मंडी में किया आयोजन….

news

patrika Jago Janmat : टोल से मुक्त हो शहर, क्षेत्र की समस्याओं पर खत्म करे सरकार!

गुना। पत्रिका का जागो जनमत रथ राघौगढ़ विस क्षेत्र के रुठियाई में पहुंचा। जहां बाजार और सब्जी मंडी में मतदाताओं से क्षेत्र के मुद्दे जाने और मतदान करने की शपथ दिलाई। क्षेत्र के व्यापारी, युवा और किसानों ने शपथ ली और सभी ने क्षेत्र की समस्याओं के साथ बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों और महंगाई को लेकर चिंता जताई। लोगों ने कहा कि सरकार चाहे तो इन सभी समस्याओं को खत्म कर सकती है। नियम कानून तो बने है ,लेकिन कागज तक ही सीमित है जिस कारण किसी भी सरकारी कर्मचारी मेें कानून का कोई भय नहीं दिखता। अगर देश में नियम कानून का ठीक से पालन होने लगे तो स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। लोगों का कहना है कि आने वाली सरकार से उम्मीद है कि लोगों को हो रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगी।

साफ-सफाई और सडक की समस्या…
व्यापारियों ने बताया, रुठियाई नपा राघौगढ़ का हिस्सा है, लेकिन एबी रोड पर टोल नाका बनाया है, जहां वाहनों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में ले जाने पर टोल देना पड़ता है। नपा क्षेत्र के वाहनों को टोल से मुक्त रखा जाए। सड़कों की स्थिति खराब और साफ-सफाई के अभाव के बारे में बताया।

लोगों से सीधे सवाल-जबाव

सवाल: चुनाव में क्षेत्र का क्या मुद्दा होना चाहिए।
दिनेश धाकड़: क्षेत्र में साफ-सफाई का अभाव है। रुठियाई को सुंदर बनाने प्रयास होना चाहिए। सड़कों की स्थिति खराब है। इन मुद्दों को शामिल करना चाहिए।
सवाल: बेरोजगारी की समस्या हल करने क्या किया जाए।
हनुमत सिंह: राघौगढ़ क्षेत्र में बड़े उद्योग धंधे हैं। प्रदेश में भी युवा उम्मीद से देख रहे हैं और भी बड़े उद्योग धंधे शुरू हों तो नौजवारों को रोजगार मिलेगा।
सवाल: राघौगढ़ क्षेत्र की सबसे बढ़ी समस्या क्या है।
प्रकाश भार्गव: नपा राघौगढ़ में कई वार्ड आते हैं। टोल लगने से लोग परेशान हैं। सरकार को ऐसा कदम उठाना चाहिए ताकि लोगों को टोल से राहत मिले।

ट्रेंडिंग वीडियो