scriptगुमशुदा महिला को चार महीने बाद मिला परिवार | Missing woman gets family after four months | Patrika News

गुमशुदा महिला को चार महीने बाद मिला परिवार

locationगुनाPublished: Sep 14, 2018 11:09:47 pm

पति के साथ अपने बच्चे को लेकर शुक्रवार को वह बस्ती के लिए रवाना हुई।

patrika news

गुमशुदा महिला को चार महीने बाद मिला परिवार

गुना. अपने दो वर्ष के बच्चे के साथ 1 सितंबर को फतेहगढ़ में घूमती मिली गुमशुदा भोली बाई को चार माह बाद उसका परिवार मिल गया है। पति के साथ अपने बच्चे को लेकर शुक्रवार को वह बस्ती के लिए रवाना हुई।
शहर के लोगों की जागरुकता और कलेक्टर के प्रयासों से महिला वापस अपने घर लौट सकी। लौटते समय उसके बच्चे के चेहरे पर खिल मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया। महिला के मिलने की जानकारी लगने पर वरदान समाज सेवा समिति गुना के सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद भार्गव द्वारा महिला को गुना बुलवाया गया।
इसकी सूचना कलेक्टर विजय दत्ता को दी गई। उन्होंने रात में 9.00 बजे जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी आरबी गोयल को महिला को वन स्टॉप सेंटर में प्रवेश देने के निर्देश दिए। तब से महिला अपने २ साल के बच्चे के साथ वहीं रह रही थी।
जिला प्रशासन एवं प्रमोद भार्गव के प्रयासों से उसके परिवार का पता मिल गया। उसकी पहचान भोलीबाई खटीक पत्नि भोला खटीक के रूप में हुई। परिवार को गुना लाने हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन बस्ती जिला उत्तर प्रदेश से निरंतर संपर्क किया गया।

तलैया मोहल्ला से अचानक लापता हुई नाबालिग, अर्धबेहोशी की हालत में मिली

गुना. कोतवाली के तहत तलैया मोहल्ले से एक नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास ढूंढना शुरू किया तो घर से कुछ दूरी पर बोहरा मस्जिद चौराहे पर अर्धबेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और पुलिस सुराग तलाश कर रही है।
किशोरी के भाई ने बताया कि वे घर पर खाना खा रहे थे। उनकी बहन खाना परस रही थी।
तभी वह बाहर का दरवाजा बंद करने गई और फिर लौटकर नहीं आई। बाहर आकर देखा तो वह नहीं मिली। आसपास ढूंढने पर भी उसका कोई पता नहीं चला।
जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने बताय कि करीब एक घंटे बाद उनकी बहन मिल सकी। वह बेहोशी की हालत में थी और ठीक ढंग से कुछ पता नहीं पा रही थी। किशोरी के भाई ने बताया कि बहन से पूछने पर वह केवल इतना बता पाई है कि दो युवक कुछ सुंघा कर उसे ले गए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो