script

MP ELECTION NEWS IN HINDI : भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार करोड़पति

locationगुनाPublished: Nov 15, 2018 03:37:44 pm

Submitted by:

brajesh tiwari

विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के साथ ही उम्मीदवारों ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। जिले में चार विधानसभा सीटों पर दो प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों में से 7 करोड़ पति हैं।

bjp rajastyah

भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार करोड़पति

गुना. विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के साथ ही उम्मीदवारों ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। जिले में चार विधानसभा सीटों पर दो प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों में से 7 करोड़ पति हैं। सबसे धनवान उम्मीदवार राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह हैं, जिन्होंने करीब 18 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति घोषित की है। इन आठ उम्मीदवारों में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह रघुवंशी सबसे कम धनवान हैं। इनके अलावा भी चुनावी मैदान में सपाक्स पार्टी और आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही है। बसपा और वामदलों के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान हैं। बमोरी से भाजपा से बागी हुए पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल भी चुनावी ताल ठोक चुके हैं। निदर्लीय उम्मीदवारों में केएल अग्रवाल धनवान हैं, उन्होंने दो लाख रुपए से अधिक की नकद राशि होना बताया। हालांकि 14 नवंबर तक वास्तविक उम्मीदवारों के चेहरे साफ होंगे। 12 नवंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी और 14 नवंबर तक कुछ उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।
राघौगढ़-चांचौड़ा में चलेगा एक-एक इवीएम से काम
नाम निर्देशन पत्र भरने के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की संख्या दहाई में है। राघौगढ़ और चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र ही ऐसे रहेंगे, जहां हर मतदान केंद्रों पर एक-एक ईवीएम लगानी होगी। अन्यथा गुना और बमोरी में दो-दो ईवीएम का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। दरअसल, गुना और बमोरी में उम्मीदवारों की संख्या काफी है और एक ईवीएम में 16 नामों की जगह रहती है। बमोरी से 21, गुना से 27, चांचौड़ा 11 और राघौगढ़ से 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। 14 नवंबर को कुछ लोगों की नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की संख्या घट सकती है।

ममता मीना, भाजपा

चांचौड़ा से वर्तमान विधायक और बीजेपी से उम्मीदवार ममता मीना ने खुद की सम्पति 72 लाख और पति रघुवीर मीना की सम्पत्ति 1 करोड़ 23 लाख मिलाकर एक करोड़ 95 लाख रुपए से अधिक की दर्शायी है। ममता मीना 6 लाख रुपए नकदी लेकर चुनाव लड़ रही हैं।

लक्ष्मण सिंह, कांग्रेस
चांचौड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह ने अपनी कुल सम्पत्ति 10 करोड़ 25 लाख से अधिक बताई है। उन्होंने अपने पास नकदी 9 लाख 15 हजार 700 रुपए बताए हैं। इसके अलावा बैंक बैलेंस, ज्वेलरी और अन्य सम्पति शामिल हैं। चांचौड़ा से वे करोड़पति उम्मीदवार हैं।

जयवर्धन सिंह, कांग्रेस
राघौगढ़ विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह कांग्रेस से प्रत्याशी हैं, उन्होंने अपनी 18 करोड़ 56 लाख रुपए से अधिक की सम्पत्ति घोषित की है। वे चुनाव में 9 लाख 25 हजार नकदी लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। गुना के उम्मीदवारों में जयवर्धन सबसे धनवान हैं।

भूपेंद्र सिंह, भाजपा
राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने भूपेंद्र सिंह को फिर से प्रत्याशी बनाया है, उन्होंने अपने घोषणा पत्र में 89 लाख की सम्पत्ति घोषित की है। रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 15 लाख रुपए हाथ में होना बताए हैं, उनकी पत्नी के पास भी एक लाख रुपए नकदी हैं।

महेंद्र सिंह, कांग्रेस
बमोरी से वर्तमान विधायक और कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपनी 2 करोड़ 2 लाख से अधिक की सम्पत्ति घोषित की है। इस सम्पति में 30 लाख 50 हजार उनकी पत्नि के हैं। महेंद्र सिंह के पास 4 लाख 20 नकदी और 3 लाख पत्नी के पास नकदी रुपए हैं।

बृजमोहन, भाजपा
बमोरी से भाजपा ने बृजमोहन आजाद को प्रत्याशी बनाया है। आजाद ने घोषणा पत्र में 7 करोड़ 72 लाख से अधिक की सम्पत्ति घोषित की है। वे करीब 8 लाख 74 लाख नकद लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पत्नी के पास भी 4 लाख से अधिक की नकदी है।

गोपीलाल, भाजपा
गुना से भाजपा प्रत्याशी गोपीलाल जाटव भी करोड़ पति धनवान हैं। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में 3 करोड़ 62 लाख से अधिक की सम्पत्ति घोषित की है। उनसे ज्यादा उनकी पत्नि धनवान हैं, पत्नी की सम्पत्ति 2 करोड़ 29 लाख रुपए से अधिक की है। नकदी केवल 70 हजार बताई है।

चंद्रप्रकाश, कांग्रेस
गुना से कांग्रेस के उम्मीदवार भी करोड़ पति निकले। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए की सम्पत्ति घोषित की है। इसमें उनकी खुद की सम्पत्ति 57 लाख से अधिक और पत्नी की सम्पत्ति 63 लाख है। दोनों की सम्पत्ति मिलाकर करोड़पति हो गए।

ट्रेंडिंग वीडियो