scriptहुदयदाह एयरपोर्ट पर हौती विद्रोहियों का दोबारा कब्जा, सेना को खदेड़ा | Hudyadah airport again hijacked rebels | Patrika News

हुदयदाह एयरपोर्ट पर हौती विद्रोहियों का दोबारा कब्जा, सेना को खदेड़ा

locationनई दिल्लीPublished: Jun 17, 2018 06:17:59 pm

Submitted by:

mangal yadav

सरकारी बलों ने हुदयदाह शहर में हवाईअड्डे पर कब्जा कर लिया था, लेकिन इसके कुछ ही घंटे बाद, हौती विद्रोहियों ने रविवार को इस पर दोबारा कब्जा कर लिया।

 rebels

हुदयदाह एयरपोर्ट फिर से हौती विद्रोहियों के कब्जे में, सेना को खदेड़ा

सनाः सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की मदद से सरकारी बलों ने हुदयदाह शहर में हवाईअड्डे पर कब्जा कर लिया था, लेकिन इसके कुछ ही घंटे बाद, हौती विद्रोहियों ने रविवार को इस पर दोबारा कब्जा कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैकड़ों की संख्या में हौती विद्रोहियों ने शनिवार रात भीषण संघर्ष के बाद सरकारी सैनिकों को वापस लौटने के लिए मजबूर कर दिया। सैनिक हवाईअड्डे के दक्षिण और पूर्व हिस्से से वापस चले गए। इस रणनीतिक शहर को घेरने के लिए सरकार की तरफ से शुरू किए गए हमले के पांचवें दिन यह घटना घटी है। यह शहर देश को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का एक मुख्य प्रवेश द्वार है।

शनिवार को सेना ने किया था कब्जा
बताया जा रहा है कि यमन के सैनिको और हौती विद्रोहियों के बीच संघर्ष में पिछले तीन दोनों के दौरान तीस सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि 550 से ज्यादा घायल हुए हैं। सऊदी अरब नीत गठबंधन के समर्थन वाले यमनी बलों ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने हुदयदाह शहर के हवाईअड्डे को हौती विद्रोहियों से मुक्त करा लिया है। हौती के प्रवक्ता मोहम्मद अब्देल सलाम ने ट्वीट किया कि उनके लड़ाकों को वहां से हटाना एक सामरिक रणनीति है और इसके परिणामस्वरूप किराए के सैनिकों ने हवाईअड्डे में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा था कि उनके लड़ाकों ने यमन के राष्ट्रपति अब्दरब्बू मंसूर हादी के अंतर्राष्ट्रीय समर्थन वाले 36 सैनिकों को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय निवासियों ने कहा है कि वे लोग शनिवार सुबह से ही शहर के दक्षिण में स्थित हवाई क्षेत्र से धमाकों और गोलीबारी की आवाज सुन रहे हैं।

विद्रोही और सेना आमने-सामने
दरअसल हौती विद्रोही यमन में उत्तरी इलाके के शिया मुसलमान हैं। विद्रोहियों का आरोप है कि सरकार में भ्रष्टाचार है। ये लोग अलग देश की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इनकी मांग नहीं मान रही है। इसी वजह से हौती विद्रोही सत्ता को बेदखल करने के लिए संघर्ष छेड़े हुए हैं। यमन की सत्ता पर बैठे शीर्ष लोगों की मदद सऊदी अरब कर रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो