script

बच्चों को छोड़कर घर लौटी महिला एेसे कर दी गर्इ हत्या, इस एंगल से जांच कर रही पुलिस

locationग्रेटर नोएडाPublished: Nov 15, 2018 05:23:37 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

हत्या के बाद से इलाके में फैली सनसनी

news

बच्चों को छोड़कर घर लौटी महिला एेसे कर दी गर्इ हत्या, इस एंगल से जांच कर रही पुलिस

ग्रेटर नोएडा यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी के राम वाटिका कलोनी में एक 27 वर्षीय महिला की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गर्इ।हत्या की खबर फैलते ही कालोनी में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में घरेलू विवाद, अवैध संबंध और प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

बड़ी खबरः ‘पाकिस्तानी शख्स’ ने हिंदुस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया एेसा फाेटो, देखते ही भड़क गये लोग

पति से विवाद के चलते अपने दो बच्चों के साथ रहती थी महिला

दादरी के राम वाटिका कालोनी में 27 वर्षीय संध्या अपने दो बच्चों के साथ रहती थी।उसका अपने पति प्रवीण से पिछले कई वर्षो से विवाद चल रहा था।पुलिस का कहना है की संध्या ने कुछ दिन पहले ही अपने बच्चो की कस्टडी को लेकर चल रहे कोर्ट केस जीता था। इसके बाद से वह अपने घर में बच्चों को लेकर रह रही थी।गुरुवार सुबह संध्या अपने दोनों बच्चो को स्कूल में छोड़कर घर पहुंची थी।इसी दौरान महिला के घर पर आये अज्ञात युवकों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।जब तक लोग गोली आवाज सुनकर पहुंचे आरोपी फरार हो गये।वहीं संध्या की मौके पर ही मौत हो गर्इ।पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस इन एंगल पर कर रही जांच जुटाये साक्ष्य

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक विभाग की टीम बुलाकर मौके पर मौजूद फिगर प्रिन्ट लेकर अपनी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि प्रॉपर्टी को लेकर संध्या का मां से विवाद चल रहा था।अपने पति से घरेलू विवाद था।इस मामले में तीसरा एंगल अवैध संबंध को लेकर है। पुलिस इस हत्या की गुत्थी उलझाने के लिए तीनों एंगल से जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो