scriptलोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक्शन, तीन गाड़ियों में मिले करीब 12 लाख कैश, अब तक 61.26 लाख जब्त | Lok Sabha election 2024 12 lakh cash found in Greater Noida 61 lakh seized so far | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक्शन, तीन गाड़ियों में मिले करीब 12 लाख कैश, अब तक 61.26 लाख जब्त

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का चुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन चेकिंग को लेकर अलर्ट मोड पर है। इसी बीच, यूपी के नोएडा से पुलिस ने करीब 12 लाख रुपए जब्त किया हैं।

ग्रेटर नोएडाApr 10, 2024 / 02:22 pm

Sanjana Singh

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस और FST (फॉरवर्ड सर्जिकल टीम्स) टीम ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। 9 अप्रैल को टीम ने ग्रेटर नोएडा के जेवर विधानसभा क्षेत्र में डाढा गोल चक्कर पर तीन वाहनों को रोका। वहानों को चेक किया गया। इसमें से कुल 11.90 लाख रुपए जब्त किए गए। तीनों चालक कैश के बारे में जानकारी नहीं दे सके। यह जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है।

गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) की तीनों विधानसभा (नोएडा, दादरी और जेवर) में अब तक पुलिस ने करीब 61.26 लाख रुपए जब्त किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चेकिंग के दौरान जिस पहले वाहन को रोका गया। उसमें से 10 लाख रुपए बरामद किए गए। वाहन का नंबर डीएल 14 सीएच 0001 है। इसे दिल्ली निवासी राजन यादव पुत्र राजेंद्र यादव चला रहा था।

यह भी पढ़ें

पश्चिमी यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का आपराधिक इतिहास, किसी पर एक तो किसी पर कई मुकदमे दर्ज

दूसरे वाहन डीएल 3सीसीएम 1785 में एक लाख रुपए मिले। इसे नई दिल्ली का सहदेव सिंह चला रहा था। तीसरे वाहन यूपी 16 डीएफ 7473 से कुल 40 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। इसे गौतम बुद्ध नगर के ग्राम कासना निवासी विजय चपराणा चला रहा था।
बरामद कैश के संबंध में आयकर विभाग को जानकारी दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, साक्ष्य देने के बाद करीब 7.50 लाख रुपए लौटा दिए गए हैं। इनमें से 2.5 लाख रुपए एक कंपनी के वेतन के थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो