scriptजहां हुई थी अखलाक की पीट-पीटकर हत्या, वहां तोड़े भाजपा ने रेकॉर्ड! | lok sabha election 2019 bishada village news | Patrika News

जहां हुई थी अखलाक की पीट-पीटकर हत्या, वहां तोड़े भाजपा ने रेकॉर्ड!

locationग्रेटर नोएडाPublished: May 28, 2019 02:07:50 pm

Submitted by:

virendra sharma

बिसहाडा में हुई चौंकाने वाली वोटिंग
अखलाक की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था बिसाहड़ा गांव
चुनाव से पहले योगी ने की थी गांव में जनसभा

akhlaq

जहां हुई थी अखलाक की पीट-पीटकर हत्या, वहां तोड़े भाजपा ने रेकॉर्ड!

ग्रेटर नोएडा. दादरी के बिसाहड़ा गांव में सिंतबर 2015 में अखलाक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मुद्दे को लेकर सपा, बासपा, भाजपा व आदि राजनीतिक दलों ने खूब भुनाया। यहां तक की यूपी के सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अपने प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की थी। लोकसभा चुनाव में भाजपा इस गांव में वोटरों में सेध लगाने में कामयाब रही। वहीं, गठबंधन प्रत्याशी से दादरी विधानसभा से भी अधिक मत भाजपा ने हासिल किए हैं।
खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

अखलाक हत्याकांड के बाद बिसाहड़ा गांव राजनीति का मुद्दा बना। साथ ही देश में छाया रहा। 2015 में कथित गोवंश को लेकर अखलाक की भीड़ ने पीट—पीटकर हत्या कर दी। इस मुद्दे को भाजपा ने खूब भुनाया। साथ ही तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव को भी आड़े हाथ लिया था। इस दौरान अखिलेश यादव पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। वहीं, 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के पक्ष में जनसभा की थी। इस बार महेश शर्मा को 2933 और गठबंधन प्रत्याशी सतवीर को 385 वोट मिले है।
दादरी

डॉ. महेश शर्र्मा 194212
सतवीर नागर 117584

नोएडा

डॉ. महेश शर्र्मा 260502
सतवीर नागर 62442

जेवर

डॉ. महेश शर्र्मा 108264
सतवीर नागर 101005

खुर्जा

डॉ. महेश शर्र्मा 138048
सतवीर नागर 95830
सिकंदराबाद

डॉ. महेश शर्र्मा 127138
सतवीर नागर 116560


यह भी पढ़ें

मायावती के गांव में भाजपा को पड़े जमकर वोट, आंकड़े देख गठबंधन प्रत्याशी भी हैरान

2009 में हुए लोकसभा सीट से गौतमबुद्ध् नगर लोकसभा सीट पर बसपा ने जीत दर्ज की। बसपा के सुरेंद्र नागर ने डॉ. महेश शर्मा को हराया। उसके बाद 2014 में यह सीट भाजपा के खाते में गई। भाजपा के डॉ. महेश शर्मा ने सपा के नरेंद्र भाटी को 2 लाख से अधिक वोटों से हराया। 2019 में डॉ. महेश शर्मा ने बसपा के सतवीर नागर को हराया है। इस बार डॉ. महेश शर्मा को 830812 और सवतीर को 493890 वोट मिले है।
2009 में बनी थी लोकसभा सीट

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट 2009 में सामान्य हुई थी। इस पहले यह खुर्जा (सुरक्षित) लोकसभा सीट हुआ करती थी। मौजूदा लोकसभा सीट में नोएडा विधानसभा क्षेत्र, दादरी, सिकंदराबाद, जेवर, खुर्जा आती है। खुर्जा लोकसभा सीट से भाजपा नेता अशोक प्रधान 1996, 1998, 1999 और 2004 लगातार चार बार सांसद चुने गए। 2009 में यह बसपा के खाते में गई। 2014 और 2019 में दौबारा से भाजपा ने इस सीट पर कब्जा जमाया हैं।

बार-बार प्रत्याशी बदलना भी बसपा की हार की वजह

यूपी में इस बार सपा-बसपा गठबंधन कर चुनाव लड़ी। गौतमबुद्ध नगर में मायावती ने नए चेहरे सतवीर नागर पर दांव खेला था। कमजोर अनुभव व मजबूत पकड़ न होने की वजह से बसपा को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर बारा-बार टिकट बदलने से चुनाव में बसपा को नुकसान हुआ है उठाना पड़ा। इस सीट पर वीरेंद्र डाढ़ा को प्रत्याशी बनाया गया था। लगभग वीरेंद्र डाढ़ा ने करीब एक साल तक मेहनत की। उसके बाद उनका टिकट काट दिया गया और चीती निवासी संजय भाटी को दे दिया। संजय भाटी बाइक बोट कंपनी के मालिक है। इनपर फर्जीवाड़े में मुकदमा दर्ज होने के कारण उनका भी टिकट काट दिया गया। उसके बाद बसपा ने सतवीर नागर पर दांव लगाया। चुनाव के दौरान बसपा व सपा के कई दिग्गज भाजपा में शामिल हो गए। इसका नुकसान भी बसपा को उठाना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो