scriptजब गंदे काम के लिए लड़कियां पड़ने लगी महंगी तो पत्नी को मिला लिया साथ में | husband wife arrested for smuggle wine | Patrika News

जब गंदे काम के लिए लड़कियां पड़ने लगी महंगी तो पत्नी को मिला लिया साथ में

locationग्रेटर नोएडाPublished: Jan 18, 2019 03:32:40 pm

Submitted by:

virendra sharma

दादरी कोतवाली पुलिस ने पति पत्नी को किया गिरफ्तार किया है।

wine

जब गंदे काम के लिए लड़कियां पड़ने लगी महंगी तो पत्नी को मिला लिया साथ में

ग्रेटर नोएडा. दादरी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ पति पत्नी को किया गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। यह शराब तस्कर पुलिस को गुमराह करने के लिए लड़कियों का इस्तेमाल करता था। पुलिस की माने तो काफी लंबे समय से ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे के रास्ते हरियाणा की शराब की तस्करी यूपी में कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, ईस्टर्न पेरिफेरल के लुहारली टोल प्लाजा के पास में पुलिस संदिग्ध वाहनों पर नजर रख रही थी। उसी दौरान पुलिस को एक हौंडा सिटी कार आती हुई दिखाई दी। कार में एक महिला भी बैठी हुई थी। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली थी तो उसमें हरियाणा मार्का की शराब भरी हुई थी। दादरी पुलिस ने बताया कि आरोपी आरोपी चकमा देने के लिए कार में हमेशा लड़की को साथ रखता था। दरअसल, आमतौर पर पुलिस महिला को देखकर चेकिंग नहीं करती थी। इसी तरीका को अपनाते हुए शराब तस्कर किराए पर लड़कियों को रखने लगा।
पूछताछ मेंं आरोपी ने बताया कि तस्करी में शामिल लड़कियों ने अपने रेट बढ़ा दिए। उसके बाद में आरोेपी पत्नी को कार में साथ लेकर तस्करी करने लगा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के साथ में पवन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वह अक्सर कार में वहां से गुजरता हुआ मिल जाता था। इसके साथ में अलग—अलग लड़कियां रहती थी। जिसकी वजह से शक हो गया था। पुलिस ने पवन को गुरुवार को लुहारली टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया। दादरी कोतवाली इंजार्च ने बताया कि यह काफी लंबे समय से शराब की सप्लाई कर रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो