देखें वीडियो: मैच शुरू होने से पहले पाकिस्तानी फैन के इस कार्य को देखकर हर भारतीय कर रहा गर्व बिसरख कोतवाली का है मामला मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली की है। बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने शुक्रवार को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में दिख रहा था उसने गले में फंदा डाल रखा है। हालांकि, समय रहते उसकी मां ने उसे बचा लिया। इसके साथ ही उसने एक शिकायत भी फेसबुक पर पोस्ट की। इसमें उसने एक विवाहित व्यक्ति को अपनी बेटी का पिता बताया। आरोप लगाए गए कि उसने मंलवार रात को पुलिस को 32 पोस्ट डालकर मदद मांगी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने ड्रग्स देने व साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में उसने एक विधायक को भी कठघरे में खड़ा किया है।
यह भी पढ़ें