script

घर में लटकती मिली सिपाही की लाश, सिपाही पिता की हुई थी हत्या

locationगोरखपुरPublished: Mar 29, 2019 03:01:15 pm

यूपी पुलिस

up police

UP Police

सिद्धार्थनगर में तैनात सिपाही मनीष कुमार गौड़ का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला है। परिवार के साथ रात का भोजन कर कमरे में सोने गया था। सुबह लोगों ने फंदे से लटकती हुई लाश मिली तो सब सन्न रह गए। बताया जा रहा कि प्रेम में असफलता से सिपाही अवसाद में था।
गोरखपुर शहर के दिव्यनगर में मनीष कुमार गौड़ (28) का पूरा परिवार रहता था। मनीष की तैनाती सिद्धार्थनगर में थी। बहन की शादी तय थी। मनीष छुट्टी लेकर घर पर ही था और घर बनवा रहा था। घर में शादी को लेकर तैयारियां भी चल रही थी।
बुधवार की रात में मां-बहन-भाई ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद सब अपने अपने कमरे में सोने चले गए। भाई के मुताबिक देर रात तक उनके कमरे से टीवी चलने की आवाज आई। सुबह काफी देर होने पर घरवाले उनको जगाने गए तो कमरे में फंदे से लटकती हुई लाश दिखी। शव देखकर सब सन्न रह गए। पुलिस को इत्तला दी।
मनीष के आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि, चर्चा है कि सिपाही का किसी युवती से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन किन्हीं वजहों से यह संबंध टूट गया। इसके बाद से वह अवसाद में था।
देवरिया का रहने वाला है परिवार, सिपाही पिता की हुई थी हत्या

मनीष मूल रूप से देवरिया के सलेमपुर के धनतौरी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक गौड़ भी पुलिस विभाग में थे। 22 जून 2011 को उनकी हत्या हो गई थी। आरोप है कि खोराबार क्षेत्र के शातिर अपराधी टोनी ओझा व मनोज ओझा ने सिपाही अशोक गौड़ की हत्या कर दी थी। मनोज को पिता की जगह पर नौकरी मिली थी।

ट्रेंडिंग वीडियो