scriptतस्वीरें: कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद? योगी के गढ़ गोरखपुर से मेयर के लिए लड़ रहीं चुनाव | Patrika News
यूपी न्यूज

तस्वीरें: कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद? योगी के गढ़ गोरखपुर से मेयर के लिए लड़ रहीं चुनाव

7 Photos
1 year ago
1/7

UP Nikay Chunav: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद को सपा ने गोरखपुर से मेयर प्रत्याशी बनाया है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ में काजल निषाद को टिकट देकर अपना दांव खेला है।

2/7

गोरखपुर में निषाद समुदाय की संख्या काफी ज्यादा है। इसके अलावा अन्य पिछड़ी जातियों है। ऐसे में सपा ने काजल निषाद को गोरखपुर से टिकट देने का फैसला लिया।

3/7

काजल निषाद का जन्म 1 जून 1982 को गुजरात में हुआ। उनके माता पिता गुजरात के कच्छ की रहने वाले हैं। काजल मुंबई में एक्टिंग करने के लिए आई और वहीं पर रहने लगी। काजल की शादी गोरखपुर के भाऊपार गांव के रहने वाले भोजपुरी फिल्म डारेक्टर संजय निषाद के साथ हुई है।

4/7

काजल को सब टीवी कॉमेडी शो 'लापतागंज' (2009-2010) और भोजपुरी फिल्म 'शादी बियाह' में अपने किरदार चमेली के लिए जाना जाता है। उन्होंने कलर्स टीवी के इश्क का रंग सफेद में कनक त्रिपाठी की भूमिका भी निभाई।

5/7

2012 में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद राजनीति में एंट्री की। काजल निषाद ने कांग्रेस के टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हे बीजेपी के विजय बहादुर यादव से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने निषाद पार्टी का दामन थाम लिया था। साल 2017 में उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला तो फिर साल 2021 में काजल सपा में शामिल हो गईं।

6/7

2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को गोरखपुर के कैंपियरगंज से टिकट दिया। जहां एक बार फिर काजल निषाद को हार मिली। इस बार भी हार बीजेपी के प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने 42 हजार वोटों से जीत हासिल कर ली थी।

7/7

काजल निषाद दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सपा ने अब एक बार फिर से काजल निषाद पर भरोसा जताया है। काजल को गोरखुर नगर मिगम से मेयर का प्रत्याशी बनाया है। अब देखना यह होगा कि काजल निषाद योगी के गढ़ गोरखपुर में जीत दर्ज कर पाती हैं या नहीं। यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.