scriptUP Nikay Chunav: सपा ने गोरखपुर से इस एक्ट्रेस को दिया मेयर का टिकट, जानें क्यों हैं अखिलेश की खास? | Patrika News
यूपी न्यूज

UP Nikay Chunav: सपा ने गोरखपुर से इस एक्ट्रेस को दिया मेयर का टिकट, जानें क्यों हैं अखिलेश की खास?

5 Photos
1 year ago
1/5

यूपी में निकाय चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया है। बुधवार देर रात करीब 11 बजे समाजवादी पार्टी ने आठ नामों की घोषणा की। सपा ने गोरखपुर से भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री काजल निषाद को मेयर प्रत्याशी बनाया है।

2/5

2012 में काजल ने राजनीति शुरू की। कांग्रेस के टिकट पर यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन तब वह हार गई थीं। कांग्रेस से कुछ समय बाद मोहभंग हुआ तो वह निषाद पार्टी मे शामिल हो गईं।

3/5

7 अगस्त 2021 को अखिलेश यादव ने काजल निषाद को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। 2022 में वह गोरखपुर के कैपियरगंज सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं।

4/5

काजल निषाद भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। भोजपुरी के अलावा हिंदी मनोरंजन जगत में भी काजल ने काम किया है। काजल को सब टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो "लापतागंज से काफी शोहरत मिली थी।

5/5

जल के निजी जीवन की बात करें तो वह मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं। उनके पेरेंट्स कच्छ गुजरात से हैं। काजलने गोरखपुर के भाऊपार गांव के रहने वाले भोजपुरी फिल्म निर्माता संजय निषाद से शादी की है।

loksabha entry point
newsletter

Aman Pandey

अमन पांडेय मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट हैं। दैनिक जागरण, एचटी, दैनिक भास्कर के विभिन्न पदों पर काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया के आयामों पर काम किया। पत्रिका समूह में यूपी डिजिटल डेस्क के सीनियर पद पर कार्यरत। पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 9 साल का अनुभव।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.