scriptयूपी कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता ने रखा एक दिनी सामूहिक उपवास, यह है वजह | UP congress legislative leader one day fast with party workers for | Patrika News

यूपी कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता ने रखा एक दिनी सामूहिक उपवास, यह है वजह

locationगोरखपुरPublished: May 30, 2019 02:51:36 am

गांधीगीरी

upwas

यूपी कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता ने रखा एक दिनी सामूहिक उपवास, यह है वजह

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पद छोड़ने के ऐलान से कांग्रेसी कार्यकर्ता निराश हैं। पूरे देश से कांग्रेसी अपने अपने तरीके से राहुल गांधी को पद पर बने रहने के लिए अनुरोध कर रहे हैं। यूपी कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू कांग्रेसियों संग सामूहिक रूप से एक दिनी उपवास रखकर राहुल के पद पर बने रहने की गुजारिश की।
कुशीनगर के सेवरही कस्बे पर गांधी चबूतरा पर कांग्रेसियों ने उपवास शुरू किया। उपवास का आह्वान कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू ने किया था। इन लोगों की मांग थी कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहें।
विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी का मार्गदर्शन कांग्रेस के लिए बेहतर साबित हो रहा है। इस चुनाव में हार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसी प्रकार से जिम्मेदार नहीं हैं। बीजेपी ने अन्यायपूर्ण तरीके से चुनाव को प्रभावित किया है, कांग्रेस जनता के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में गरीबों-किसानों के लिए लड़ती रही है और आगे भी उनके ही नेतृत्व में लडे़गी।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अनिल पटेल, सेवरही ब्लाक अध्यक्ष व्यास कुशवाहा, तमकुहीराज ब्लाक अध्यक्ष अशोक पटेल, दुदही ब्लाक अध्यक्ष मंसुर अंसारी, पूर्वांचल व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, रियाज हाशमी, रामजी मद्धेशिया, सभासद शैलेन्द्र मद्धेशिया, प्रभु गुप्ता, शर्मा यादव, राजेश्वर गुप्ता, डाॅक्टर जेबी सिंह, इद्रिश अंसारी, बिरेन्द्र रावत, छोटू सिंह, मुहम्मद अली, शिवपूजन आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो