script

यूपी के इस शहर में एसएसबी जवान की पत्नी को आधी रात को उठाने की कोशिश, प्रतिरोध करने पर पति की पिटाई

locationगोरखपुरPublished: Sep 08, 2018 02:03:27 am

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Molestation with women

महिला के साथ छेड़खानी

यूपी के वीवीआईपी जिलों में शुमार गोरखपुर में एसएसबी जवान की पत्नी को घर से उठाने की कोशिश की गई। देर रात में दरवाजे पर पहुंचे दो लोगों ने जवान की पत्नी को जबरिया साथ ले जाने, आधी रात में अभद्रता करने की कोशिश की। आरोप है कि प्रतिरोध करने पर जवान को बुरी तरह से मारापीटा गया। हालांकि, मौका मिलते ही एसएसपी जवान ने 100 डाॅयल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित एसएसपी मुख्यालय पर तैनात है। पुलिस को इस बाबत पीड़ित ने तहरीर दे दी है। विभागीय अधिकारियों को भी जवान ने आपबीती बताकर आरोपियों के बारे में सूचना दे दी है।
पीड़ित जवान एसएसबी मुख्यालय में चालक के पद पर तैनात है। चिलुआताल पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया है कि वह अपने परिवार के साथ फर्टिलाइजर क्षेत्र में बने आवास में रहता है। गुरुवार को उसका एक सहकर्मी अपने एक साथी के साथ नशे में धुत होकर कार से पहुंचा। देर रात में वह दरवाजा खटखटाने लगा। पीड़ित जवान ने बताया कि उसकी पत्नी से दरवाजा खोला तो बाहर दरवाजा खटखटा रहे दोनों आरोपियों ने उसकी पत्नी का हाथ पकड़ लिया। दुव्र्यवहार करते हुए जबरिया उसे कार में खींचने लगे। पीड़ित ने बताया कि दोनों के इस व्यवहार से उसकी पत्नी मदद की गुहार लगाते हुए चीखने-चिल्लाने लगी। वह शोर सुनकर बाहर दौड़ते हुए आया। दोनों को पत्नी के साथ दुव्र्यवहार करते देख उन लोगों का प्रतिरोध किया। प्रतिरोध करने पर वे लोग उसकी भी पिटाई करने लगे। जवान ने बताया कि वह शोर मचाने लगा तो वे लोग अन्य लोगों के आने के डर से भाग निकले। कार भी मौके पर ही छोड़ दिया। चालक ने तत्काल डाॅयल 100 को सूचित किया। पुलिस टीम पहुंची और जानकारी लेने के बाद चिलुआताल थाने को सूचित कर दिया। पीड़ित ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। चूंकि, मामला एसएसबी से जुड़ा है इसलिए पुलिस संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर और पूरी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो