scriptRepublic day Event 2018 तिरंगा के रंग और देशभक्ति की जोश में उल्लासित रहा गांव से लेकर शहर तक | Republic Day grand celebrationPatriotism and tricolour seen everywher | Patrika News

Republic day Event 2018 तिरंगा के रंग और देशभक्ति की जोश में उल्लासित रहा गांव से लेकर शहर तक

locationगोरखपुरPublished: Jan 26, 2018 03:57:01 pm

प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने परेड की ली सलामी, महिला पुलिस अधिकारी के हाथों में थी परेड की कमान

republic day 1
गोरखपुर। 69वें गणतंत्र दिवस को शुक्रवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी आफिस-संस्थानों, स्कूल-काॅलेजों में झंडारोहण किया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं संगोष्ठियों का भी आयोजन किया गया। पूरे दिन शहर से लेकर गांव तक तिरंगे के रंग और देशभक्ति के जोश में उल्लासित रहा।
पुलिस लाइन में पारंपरिक रूप से परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इस कार्यक्रम में परिवारीजन केसाथ मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित परेड में महिला आईपीएस अधिकारी चारु निगम ने परेड का नेतृत्व किया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने परेड की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्कूल-काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने पेश किया। मुख्य अतिथि सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने संबोधन के दौरान सबको गणतंत्र दिवस की बधाई देने के साथ देश व प्रदेश के विकास में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का नवनिर्माण हो रहा। यही योगीराज की शुरुआत है। इस दौरान डीएम राजीव कुमार रौतेला, एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज समेत जिले के अधिकतर अधिकारी मौजूद रहे।

republic day 6
सुबह करीब आठ बजे से विभिन्न संस्थानों में झंडारोहण शुरू हो गया था। कलक्ट्रेट पर डीएम राजीव रौतेला ने झंड़ा फहराया। तिरंगा की सलामी के साथ राश्ट्रगान गाया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
republic day 2
आईजी कार्यालय पर आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने झंड़ा फहराया। आईजी जोन ने जोन के 18 पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए विभिन्न पदकों एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

republic 3
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.वीके सिंह ने झंड़ा फहराया। एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी। इस दौरान कुलसचिव शत्रोहन वैश्य सहित विवि के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी व छात्र मौजूद रहे।
नगर निगम में मेयर सीताराम जायसवाल ने झंड़ारोहण किया।
mmmut
एमएमयूटी में विविध कार्यक्रम हुए आयोजित

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.श्रीनिवास सिंह ने झंड़ारोहण किया। गणतंत्र दिवस पर विवि में एकता दौड का आयोजन किया गया।
सबसे पहले कुलपति प्रो.श्रीनिवास सिंह ने तिरंगा फहरा कर समारोह की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कुलपति ने एनसीसी कैडेड्स के परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय गणतन्त्र का संकल्प दिलाकर पावन संवैधानिक मूल्यों का पुनः स्मरण करवाया। इस अवसर पर विष्वविद्यालय के छात्र विकास कुमार यादव, प्रधान सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक डाॅ. बीके पाण्डेय एवं प्रो. अर्जुन दुबे ने भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन की महत्वपूर्ण विभूतियों के जीवन और कर्म तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों, वैज्ञानिकों तथा सशस्त्र बलों की भूमिका को अपने व्याख्यान के माध्यम से रेखांकित किया।
कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में हम सभी की अपनी कुछ भूमिकायें हैं और अपनी भूमिकाओं के सम्यक निर्वहन से ही हमारा राष्ट्र और संस्थान दोनो आगे बढेंगे। उन्होने यह भी कहा कि प्रत्येक नागरिक के विकास मे ही देश का विकास है और यह विवि अपने प्रत्येक छात्र को विकसित कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पूरी करने का सतत प्रयास कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।
republic day 4
एमएमएमयूटी में इनको किया गया सम्मानित
कुलपति ने एक नयी परम्परा की शुरुआत करते हुये कुलपति के वैयक्तिक सहायक श्रीकान्त, कंप्यूटर आॅपरेटर बीके बाजपेयी, परिचारक विद्याथी को प्रशस्ति पत्र देकर ”मालवीय उत्कृष्ट सेवा सम्मान“ से सम्मानित किया। कुलपति ने एकता दौड़ की विजेता निशा सिंह, अनुपमा चैधरी, मुस्कान गुप्ता तथा बालक वर्ग में विजेता पंकज प्रताप सिंह, गौरव शर्मा, टिंकल कुमार को पुरस्कृत किया।
कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह ने विवि केे विद्युत अभियंत्रण के फस्र्ट ईयर छात्र ओम प्रकाश यादव जो तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा 2012 में राष्टीय वीरता पुरस्कार तथा तत्कालीन प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह द्वारा वर्ष 2012 में संजय चोपडा पुरस्कार से सम्मानित हैं, को भी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो