script

पहले लगाया रेप का आरोप, फिर उसी से कर ली शादी, सात महीने के बाद ये हुआ जिंदगी का हाल

locationगोरखपुरPublished: Oct 31, 2016 09:43:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

जगाधरी में एक विवाहिता फांसी के फंदे से लटकी मिली। करीब सात महीने पहले ही उसकी शादी हुर्इ थी। इससे पहले युवती ने युवक पर रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

जगाधरी में एक विवाहिता फांसी के फंदे से लटकी मिली। करीब सात महीने पहले ही उसकी शादी हुर्इ थी। इससे पहले युवती ने युवक पर रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। हालांकि बाद में युवती ने कोर्ट में लड़के के पक्ष में बयान दिए जिससे वह रेप के आरोप से बरी हो गया। 
मृतका की मां ने बताया कि अनुज के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी अनुज ने उनकी बेटी के साथ शादी कर ली आैर उसे घर ले गया। बाद में आरोपी ने उसे कोर्ट में बयान बदलने के लिए कहा। उसने कोर्ट में लड़के के पक्ष में गवाही दे दी, जिससे वह कोर्ट में बरी हो गया। 
युवती की मां का कहना है कि उसी दिन से उनकी बेटी के बुरे दिन शुरू हो गए। अनुज आैर उसके घरवालों ने उनकी बेटी को तंग करना शुरू कर दिया। यहां तक की उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी। अनुज अब तलाक की मांग करने लगा था। एक दिन पहले ही पंचायत कर उन्हें बुलाया गया था लेकिन घर में अकेली होने के कारण वह नहीं गर्इ। 
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसे मारा गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया आैर मृतका की मां के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ट्रेंडिंग वीडियो