script

ठेकेदार ने राजमिस्त्री को नौकरी से निकाल लिया, भाई-बहनोई के साथ निकले ठेकेदार को मिस्त्री ने रोका और..

locationगोरखपुरPublished: Mar 19, 2019 03:24:54 am

राजमिस्त्री गिरफ्तार

murder

Murder case

ठेके पर काम के विवाद में राजगीर मिस्त्री ने ठेकेदार की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। महराजगंज जिले के सिसवा कस्बे के जायसवाल मोहल्ले की वारदात है। सोमवार की देर शाम को हुए इस वारदात के आरोपी राजमिस्त्री को पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है।
ठेकेदार अशोक साहनी कोठीभार के खेसरारी गांव का रहने वाले थे। वह निर्माण कार्य में मजदूर व मिस्त्री सप्लाई का ठेका लेता था। अशोक का काम सिसवा नगर के जायसवाल मोहल्ले में चल रहा था। यहां उसने कुशीनगर के बरवा रायपुर के रहने वाले राजगीर मिस्त्री बसंत साहनी को काम पर लगाया था। बताया जा रहा है कि जायसवाल मोहल्ले में चल रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार अशोक साहनी को शिकायत मिली। अशोक ने सत्यता जांचने के लिए अपने चचेरे भाई शैलेश साहनी व बहनोई मोतीलाल साहनी को भेजा। दोनों लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण में गड़बड़ी की जांच करने के बाद राजमिस्त्री बसंत साहनी को समझाया। लेकिन अपनी गलती मानने की बजाय बसंत दोनों लोगों से उलझ गया। बसंत की अनुशासनहीनता पर काम से निकाल दिया गया।
सोमवार की शाम को ठेकेदार अशोक अपने चचेरे भाई व बहनोई के साथ सिसवा बाजार गए थे। लौटते वक्त रास्ते में बसंत साहनी मिल गया। उसने अशोक को रोका और बिना देर किए ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। चाकू अशोक के चेहरे, सीना व पेट में लगी। अचानक हुए इस हमले से अशोक भी कुछ समझ न पाए। उधर, चचेरा भाई व बहनोई शोर मचाने लगे। शोर सुनकर हमलावर भागने लगा। कुछ लोगों ने उसे दौड़ा लिया। इसी दौरान भाग रहे हमलावार के सामने से पुलिस भी आ धमकी। कोठीभार पुलिस ने अन्य लोगों के सहयोग से आरोपी बसंत साहनी को गिरफ्तार लिया।
उधर, अशोक को तत्काल पीएचसी सिसवा ले जाया गया। यहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

ट्रेंडिंग वीडियो