scriptपति विदेश में , पत्नी को हुआ हिस्टीरिया…फायदा उठा तांत्रिक ने कर दिया खेला | Patrika News
गोरखपुर

पति विदेश में , पत्नी को हुआ हिस्टीरिया…फायदा उठा तांत्रिक ने कर दिया खेला

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने दो बच्चों के साथ रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गई थी।कार्यक्रम पूरा होने के पहले वह अपने दोनों बच्चों को वहीं छोड़कर एक तांत्रिक के साथ फरार हो गई। महिला का पति विदेश में रहकर नौकरी करता है। महिला की सास ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गोरखपुरMay 05, 2024 / 10:06 pm

anoop shukla

गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला आया है जिसने क्षेत्र के लोगों को हैरत में डाल दिया है।यहां एक महिला पर भूत का साया होने के चलते उसकी झाड़-फूंक चल रही थी।महिला पर झांड़-फूंक करने के लिए उसके घर एक तांत्रिक आता था। इसी दौरान महिला का तांत्रिक के साथ इश्क हो गया। महिला और तांत्रिक एक-दूसरे के इश्क में इतना डूब गए कि दोनों मिलकर कांड कर डाला। इसकी जानकारी महिला की सास को नहीं थी। महिला का पति विदेश में था। महिला की हरकतों को देखकर उसकी सास भी उस पर भूत होने की बात पर यकीन करने लगी थी, इसी वजह से तांत्रिक पर जरा सा भी शक नहीं हुआ। एक दिन महिला अपने दो बच्चों को लेकर एक कार्यक्रम में गई थी। वहां से महिला दोनों बच्चों को छोड़कर तांत्रिक के साथ भाग निकली। इसकी जानकारी जब सास को हुई तो वह दंग रह गई। उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहन वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा विदेश में रहता है। कुछ साल पहले ही उसके बेटे की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बहू तनाव में रहने लगी। आए दिन घर में कलह करती थी। कलह के दौरान वह इतनी हमलावर हो जाती थी कि जो भी सामने दिखता उसे मारने दौड़ती थी। शांत होने पर वह खुद पर भूत का साया होने की बात कहती थी। झाड़-फूंक करने के लिए गांव एक तांत्रिक उसके घर आने लगा था। तांत्रिक का बहू के साथ चक्कर चल जाएगा इसकी भनक तक नहीं थी। दोनों के बीच संबंध भी बन गए थे। तांत्रिक के आने के बाद बहू खुश रहने लगी थी। इसी वजह से उसे किसी तरह का शक नहीं हुआ। महिला ने बताया कि दो दिन पहले एक रिश्तेदार के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम था। बहू अपने दो बच्चों को लेकर वहां गई थी।
महिला ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदारों का फोन आया था। उन्होंने बताया कि आपकी बहू यहां दोनों बच्चों को छोड़कर एक तांत्रिक के साथ फरार हो गई है। बच्चे हमारे पास है, इन्हें आकर ले जाइए। महिला ने बताया कि उसका बेटा विदेश में रहता है, ऐसे में दो मासूम बच्चों को कैसे पालेगी। महिला ने बहू और तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसकी बहू को किसी तरह से वापस ले आएं। इस संबंध में एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जाएगी।

Hindi News/ Gorakhpur / पति विदेश में , पत्नी को हुआ हिस्टीरिया…फायदा उठा तांत्रिक ने कर दिया खेला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो