script

गोरखपुर महोत्सव का आगाज, बालीवुड सितारों के नाम होगी शाम

locationगोरखपुरPublished: Jan 11, 2019 12:34:24 pm

Gorakhpur Mahotsav 2019

Gorakhpur mahotsav 2020

रामनाईक

गोरखपुर। बहुप्रतिक्षित गोरखपुर महोत्सव का आगाज शुक्रवार को किया गया। महोत्सव का शुभारंभ राज्यपाल रामनाईक ने किया।

तीन दिनों तक मनोरंजन का तड़का

11 से 13 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव के लिए कर्इ दिनों से जबर्दस्त तैयारियां चल रही थी। शहर की दीवारों को महोत्सव के रंग में रंग चुकी हैं। विभिन्न सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष करते हुए संदेश उकेरे गए हैं। महोत्सव के पहले ही खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया जा चुका है।
तीन दिनी महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसमें शतरंज, वादविवाद, फैंसी ड्रेस, निबंध, सामूहिक नृत्य, पेंटिंग, क्विज, विज्ञान मेला, योग, निशानेबाजी प्रमुख है। मेला में शिल्प प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, कृषि मेला, वाहन प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अतिरिक्त्त हर रात मनोरंजन का तड़का लगाने बॉलीवुड के कई कलाकार आ रहे इसमें सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शारदा सिन्हा, सुरेश वाडेकर जैसी हस्तियां शामिल हैं। सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा। करीब 98 लोकल कलाकार मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। पहले दिन शुक्रवार को रात में गायक सुखविंदर सिंह अपना जलवा बिखेरेंगे।
इस महोत्सव में स्वामी विवेकानंद व गुरु गोरक्षनाथ पर भी चित्र प्रदर्शनी लगार्इ गर्इ है।
इस महोत्सव में खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए भी स्वाद का इंतजाम किया गया है। जायका से लबरेज दर्जनों फ़ूड स्टाल महोत्सव में खानपान के प्रेमियों को खींच रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो