script

इस तालाब में हो रहा कुछ ऐसा कि आसपास मच गया हड़कंप

locationगोरखपुरPublished: May 11, 2019 01:48:08 am

झंगहा क्षेत्र का मामला

fish

इस तालाब में हो रहा कुछ ऐसा कि आसपास मच गया हड़कंप

झंगहा क्षेत्र के एक गांव स्थित तालाब में कई दिनों से हजारों मछलियों के मरने से हड़कंप मच गया है। तालाब मालिक को शक है कि शरारती तत्वों द्वारा तालाब में कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया जा रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
झंगहा क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर 1 गांव में माईधिया चैराहा के पास तालाब है। तालाब में मछलियों का पालन किया जाता है। मुनीब नामक व्यक्ति इस तालाब में मछलियों को पालते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से हर रोज सैकड़ों मछलियां मर रही हैं। मछलियों के मरने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ लोग इसे शरारती तत्वों की करतूत मान रहे तो कुछ लोग अज्ञात बीमारी की वजह मछलियों की मौत को बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो सका है कि मछलियों के मरने की वजह क्या है।
पीड़ित मछली पालक मुनीब ने बताया कि पूंजी लगाकर उसने मछली पालन किया है लेकिन किसी के द्वारा जहर डाले जाने की वजह से आए दिन उनके तालाब की मछलियां मर रही हैं। थाने में इस बाबत तहरीर भी दे दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, रोज-रोज मछलियों के मरने की वजह से मछली पालक को काफी नुकसान हो रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो