scriptसीएम योगी आदित्यनाथ का फर्जी ट्वीटर अकाउंट, केस | Fake twitter handle of CM Yogi, disputed posts published | Patrika News

सीएम योगी आदित्यनाथ का फर्जी ट्वीटर अकाउंट, केस

locationगोरखपुरPublished: Mar 20, 2019 05:23:32 am

Cyber

CM Yogi

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोशल साइट पर ट्वीटर अकाउंट बनाकर दो साल से चला रहे व्यक्ति पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अजय सिंह बिष्ट नाम से बनाए गए इस आईडी से कई आपत्तिजनक पोस्ट भी किए गए हैं। एक अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, अकाउंट को सस्पेंड भी करा दिया गया है।
शिकायत के मुताबिक किसी जालसाज ने मार्च 2017 में अजय सिंह बिष्ट नाम से ट्वीटर हैंडल बनाया है। ट्वीटर हैंडल की डीपी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगी है। हैंडलर इस खाते का संचालन दो साल से कर रहा है। इस दौरान इस हैंडल से कई आपत्तिजनक पोस्ट भी शेयर किए गए हैं।
कुछ दिन पहले उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अंबुज श्रीवास्तव ने इस ट्वीटर अकाउंट को देखा तो उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की। फिर इसकी शिकायत यूपी के पुलिस मुखिया सहित अन्य अधिकारियों से की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। जांच में अकाउंट प्रथम दृष्टया फर्जी पाया गया। एसएसपी गोरखपुर के निर्देश पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी व आईटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो