script

दीक्षांत में इनकी कविता और शायरी कोे मिलेगा मंच, हुआ चयन

locationगोरखपुरPublished: Oct 18, 2018 01:51:34 am

डीडीयू में 37वां दीक्षांत

DDU convocation

दीक्षांत में इनकी कविता और शायरी कोे मिलेगा मंच, हुआ चयन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 37 वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम ’काव्यांजलि’ लिए विद्यार्थी कवियों एवं शायरों की सूची जारी कर दी गई।
आयोजन सचिव प्रो. मो. रजीउर रहमान, सहसंयोजक प्रोफेसर सुषमा पांडेय ने संयुक्त रूप से सूची जारी की। इन लोगों ने बताया कि दीक्षांत सप्ताह समारोह में छात्र-छात्राओं के द्वारा काव्यांजलि में प्रस्तुति होनी है जिसके लिए छात्र-छात्राओं की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। चयन प्रक्रिया के बाद पैनल ने 29 विद्यार्थियों का चयन किया है।
चयनित विद्यार्थियों में मीनाक्षी शुक्ला, कासिम रजा, मोहम्मद सलीम, केतन यादव, अविनाश भारती, समीर कुशवाहा, ऋषभ पांडेय, हर्षित मिश्रा, शिवांगी गोयल, आकृति विज्ञ, आदित्य द्विवेदी वत्स, अतुल मिश्रा, निष्ठा मिश्रा, आदित्य कुमार त्रिपाठी, सर्वेश तिवारी, जावेद खान, आदित्य त्रिपाठी, सैयद मोहम्मद जैद, विशाल चैहान, शगुफ्ता, वैभव कुमार, आनंद, नित्या कुमार, संजना सिंह, भीमसेन, मीरा, भोलेनाथ, अभिषेक कुमार दीक्षित एवं मृदोतप्ल निलोर्मी शामिल हैं।
चयन समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी चयनित विद्यार्थियों को 22 अक्तूबर को विवि के कला संकाय के कक्ष संख्या 102 में अपराहन 1 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है।

ट्रेंडिंग वीडियो