scriptइस राजनैतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष के घर कई राउंड फाॅयरिंग | Crime in CM city, firing on this party State president's home | Patrika News

इस राजनैतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष के घर कई राउंड फाॅयरिंग

locationगोरखपुरPublished: Dec 18, 2018 02:09:17 am

वीवीआईपी शहर में फाॅयरिंग

firing

फायरिंग

एक राजनैतिक दल के पदाधिकारी के घर पर सोमवार को कुछ मनबढ़ों ने कई राउंड फायरिंग कर पूरे मोहल्ले में दहशत फैला दी। युवक नेता के बेटे को खोजते हुए घर पर चढ़े थे। उसके घर पर नहीं होने पर फाॅयरिंग कर अपनी ताकत का मुजाहिरा किया। बताया जा रहा कि किशोर का एक दिन पहले कुछ मनबढ़ युवकों से विवाद हो गया था। उधर, पीड़ित पक्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। सीसीटीवी में मनबढ़ों की करतूत कैद है, पुलिस फुटेज के अनुसार आरोपियों को खोज रही।
शाहपुर क्षेत्र के झरना टोला के पास के रहने वाले रामसेवक निषाद राष्ट्रीय अपना दल नामक राजनैतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका किशोर बेटा राहुल चरगांवा आईटीआई में पढ़ाई करता है। दो दिन पहले वह पीएसी गेट पर जैकेट खरीदने गया था तो उसका किसी बात को लेकर कुछ मनबढ़ युवकों से विवाद हो गया था।
इस विवाद के बाद खार खाए करीब एक दर्जन युवक सोमवार को रामसेवक के घर पहुंच गए। इन लोगों ने रामसेवक के बेटे राहुल के बारे में पूछा। राहुल पढ़ने गया था। यह बात जानने के बाद मनबढ़ों ने घर पर कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद कुछ दूर आगे बढ़े और राहुल के साथ खरीदारी करने गए मोहल्ले के लड़के बाबूनंदन के बारे मे ंपूछा। पूछने के बाद कई राउंड फाॅयरिंग की और निकल गए। गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरा का फुटेज निकलवाया गया। फिर उस फुटेज के हिसाब से दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया।
पीड़ित पक्ष ने इस बाबत तहरीर भी दे दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो