केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंहने कहा कि किसानों को मजबूत बनाने एवं उनकी आय बढ़ाने हेतु नई तकनीकी की आवश्यकता है और इस उद्देश्य की पूर्ति में कृषि विज्ञान केन्द्र की बड़ी भूमिका है। कृषि विज्ञान केन्द्र सभी ज्ञान देता है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को निर्देश दिये कि वे टीम बनाकर गांव को गोद लें और उन्हें कृषि की नई तकनीक के बारे में बतायें। कृषि विज्ञान केन्द्र एक या दो एकड़ का माडल तैयार करे जिससे किसान देखें की उन्नति फसल किस तरह तैयार किया जाता है, धन की कमी आड़े नही आयेगी, किसानों की उन्नति सरकार की प्रतिबद्धता है।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जो प्रोजेक्ट संचालित होंगे वह किसानों की आय, उत्पादन, उत्पादकता बढ़ाने में सहायक होगा। सरकार की प्राथमिकता खेती एवं किसान है। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुना करने में कृषि विज्ञान केन्द्र काफी उपयोगी सिद्ध होगा।
उप महा निदेशक कृषि प्रसार नई दिल्ली डाॅ. एके सिंह ने कहा कि यह कृषि विज्ञान केन्द्र रिसर्च सेन्टर एवं स्त्रोत का कार्य करेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, मण्डलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पाण्डियन आदि मौजूद रहे।