scriptसरयू नदी की बीच धार में डूबी नाव, महिला का शव बरामद…3 लापता, 8 की बचाई गई जान | Boat sank in the middle of Saryu river, woman's body recovered… 3 missing, 8 lives saved | Patrika News
गोरखपुर

सरयू नदी की बीच धार में डूबी नाव, महिला का शव बरामद…3 लापता, 8 की बचाई गई जान

गोरखपुर में हृदय विदारक हादसा हुआ है। जिले के बढ़हलगंज क्षेत्र में शादी की मनौती पूरी करने जा रहे लोगों की नाव सरयू नदी की बीच धार में पहुंचते ही नियंत्रण खो बैठी और डूबने लगी। इस बीच एक महिला की लाश बरामद हुई। ग्रामीणों के किसी तरह 8 लोगों को बचा लिया , जबकि तीन अभी भी लापता हैं।

गोरखपुरApr 30, 2024 / 08:21 pm

anoop shukla

मंगलवार को जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बड़हलगंज के मदरहां घाट पर सरयू नदी में एक नाव डूब गई। नाव में कुल 13 लोग सवार थे। जिसमें से नाविक सहित तीन महिला डूब गईं। जब​कि, 8 को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। डूबने वाले में एक महिला की लाश मिली है। वहीं, नाविक और दो अन्य महिला की तलाश जारी है।
यह हादसा उस वक्त हुआ, जब नाव पर सवार सभी लोग सेहरा चढ़ाने नदी के पार जा रहे थे। नदी की बीच धारा में पहुंचते ही नाव में पानी भरना शुरू हो गया। जिसके के बाद देखते ही देखते पूरी नाव सरयू नदी में समा गई। सूचना पर पहुंची बड़हलगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू करा दी है। वहीं, बचाए गए 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए बड़हलगंज ले जाया गया है।
शादी की मनौती पूरी करने जा रहा था परिवार
दरअसल, बड़लहगंज के मदरहां गांव के रहने वाले अजय साहनी की 28 अप्रैल को आजमगढ़ के अजमतगढ़ में शादी हुई है। शादी के बाद सेहरा चढ़ाने की परिवार वालों ने मनौती मान रखी थी। रविवार को घर और गांव के साथ ही रिश्तेदारी में आई महिलाएं और पुरुष मदरहां घाट पर मनौती पूरी करने पहुंचे। नदी के इस तरफ सेहरा चढ़ाने के बाद दूसरी तरफ चढ़ाने के लिए नाव से वे लोग जा रहे थे।
मदरहां गांव के अच्छेलाल साहनी का बेटा 19 साल का शिवम नाव चला रहा था। उस पर करीब 13 लोग सवार हो गए थे। बताया जा रहा है कि नाव बीच धारा में जैसे ही पहुंची डूबने लगी। नाव में कहीं से पानी भरने लगा। यह देख नाव में सवार लोगों ने चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। देखते देखते पूरी नाव सरयू नदी में समा गई।
उधर, चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने नाव में सवार लोगों को बचाना नदी में कूद गए। बताया जा रहा है कि घाट पर मौजूद लोगों ने नाव में सवार 8 लोगों को बचा लिया। हालांकि, नाविक शिवम सहित चार लोग पानी में डूब गए। डूबने वालों में शिवम के अलावा दूल्हे अजय साहनी की भाभी गुड़िया (32) गांव की महिला चिंता देवी पत्नी हरिश्चंद्र साहनी और रिश्तेदारी में आई एक महिला शामिल है।
ग्रामीणों ने गुड़िया का शव बरामद कर लिया है। जबकि अन्य लापता हैं। गुड़िया तीन बच्चों की मां थी। सबसे बड़ा सात साल का बेटा कुंज है। तो वहीं 5 साल की बेटी दिव्या और एक 6 महीने का बेटा है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम छा गया है। वहीं, परिवार में कोहराम मच गया है।

Hindi News/ Gorakhpur / सरयू नदी की बीच धार में डूबी नाव, महिला का शव बरामद…3 लापता, 8 की बचाई गई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो