scriptHaritalika Teej 2017 पर ऐसे करें जलाभिषेक, पूरी होगी सभी मनोकामना | Haritalika teej 2017 jalabhishek puja vidhi vrat katha shubh muhurt time date hindi news | Patrika News
गोंडा

Haritalika Teej 2017 पर ऐसे करें जलाभिषेक, पूरी होगी सभी मनोकामना

Haritalika Teej 2017 आज लाखों कवरिया दुखहरण नाथ व पृथ्वीनाथ मंदिर पर करेगें जलाभिषेक बुधवार की मध्य रात्रि से शुरू हो जायेगा जलाभिषेक का सिलसिला

गोंडाAug 24, 2017 / 02:16 pm

आकांक्षा सिंह

hartalika teej

गोण्डा. Haritalika Teej के पर्व पर कर्नेलगंज के सरयू नदी से जल भर लाखों की संख्या में शिवभक्त विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक शिवलिंग खरगूपुर व दुखहरणनाथ मंदिर पर Jalabhishek करेंगे। कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए बुधवार की मध्य रात्रि से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया था, जो आज बृहस्पतिवार की शाम तक चलेगा। बुधवार की सुबह से कावरिया सरयू घाट पर जल भरने के लिए पहुंचने लगे थे।

 देखें फोटो – हरतालिका तीज पर ऐसे करें जलाभिषेक, देखें फोटो

प्रशासन ने कावरियों की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंधन किये गये। सुरक्षा में कोई कोर-कसर न रह जाये इसके लिए सादे वर्दी कावरियों के भेेष में सिपाहियों की तैनाती की गयी है जो भीड़ में रहकर हर तरह के गतिविधि की सूचना उच्चाधिकारियों को देते रहेंगे। इसके अतिरिक्त आरजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए दोनों मंदिर परिसरों के आस-पास सी.सी.टीवी कैमरे लगाये गये हैं।

उदघोष से भक्ति मय हो गया माहौल

कर्नेलगंज के सरयूघाट से नंगे पैर शिवभक्त जल लेकर बोल बम बाबा नगरिया दुर है जाना जरूर है। ओम नमः शिवाय के नारों के साथ, श्रद्धा के साथ शिवालय पहुंचने के लिए बेताब दिखे।

शिवभक्तों की सेवा के लिए लगे निःशुल्क खान-पान के पंडाल

समाज सेवियों द्वारा कर्नेलगंज से पृथ्वी नाथ मंदिर तक व कर्नेलगंज से गोण्डा तक सैकड़ों की संख्या में पंडाल लगाये गये हैं। इन पंडालों में शिवभक्तों के फल चना पूड़ी सब्जी चाय पैर धुलने लिए गरम पानी दवाईयां सहित अन्य खान पान की समाग्री निःशुल्क उपलब्ध ही नहीं बाल्की पड़ालो के कार्यकर्ता कावरियों से आग्रह कर उन्हें खिलाते पिलाते हैं। इन पंडालों पर कावरियों के बैठने तथा जल रखने के भी उचित प्रबंध किए गये हैं।

बम बम नारों से गूजा जिला

बोल बम-बोल बम, बाबा नगरिया दूर है-जाना बहुुत जरुर है, जो बाबा को भूलेगा-वो रस्ते में झूलेगा। जैसे गगन भेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। करीब 8 लाख से अधिक कावंरियों ने पवित्र सरयू में स्नान कर जल भरा तथा विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुुुए।

Home / Gonda / Haritalika Teej 2017 पर ऐसे करें जलाभिषेक, पूरी होगी सभी मनोकामना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो