scriptशिवपाल यादव मोदी सरकार के खिलाफ छ: फरवरी को प्रदेश में करेंगे धरना प्रदर्शन | Shivpal yada will protest against BJP for farmers on Six February | Patrika News

शिवपाल यादव मोदी सरकार के खिलाफ छ: फरवरी को प्रदेश में करेंगे धरना प्रदर्शन

locationगाजीपुरPublished: Feb 05, 2019 11:28:24 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

गाजीपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें शादाब फातिमा ने धरना प्रदर्शन का ऐलान किया

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

गाजीपुर. शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था और किसानों से जुड़ी समस्याओं के साथ आमजन की समस्याओं को लेकर 6 फरवरी को बीजेपी सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसे लेकर गाजीपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें शादाब फातिमा ने धरना प्रदर्शन का ऐलान किया।

शादाब फातिमा ने कहा कि प्रदेश के किसान को 5 साल तक सिर्फ आजतक लूटा गया है। प्रदेश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुआ है। न तो खाद मिली और न बीज मिला। कहा कि उसे नहर में पानी भी नहीं मिला। जबकि हमारी सरकार थी तब नहर पूरी भरी हुई थी। बिजली भी नहीं मिल पाई। जीएसटी के नाम पर पांच साल तक आम जनता को लूटा गया है।

बजट की बात पर कही कि जब बजट आया तो किसान को 2 हेक्टेयर के जमीन वाले किसान को 500 महीने दिया जाएगा। 500 महीने में प्रतिदिन की बात करें तो सिर्फ 16 साढ़े 16 रूपया पड़ेगा। तो क्या किसान को सिर्फ 16 रूपये की जरूरत है किसान को पांच साल तक लूटा गया है। कहा कि किसान कोई भिखारी नहीं है कि उसे 10 रूपये और पांच रूपये भीख में दिया जाय। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज कल तो भिखारी भी भीख नहीं लेता किसान को सरकार भिखारी समझ ली है।

ट्रेंडिंग वीडियो