scriptधर्मेंद्र यादव का सिर फूटने की खबर सुनते ही सपाइयों ने उठाया ऐसा कदम कि प्रशासन भी घबराया | Samajwadi Party Workers Protest against Yogi Government in Ghazipur | Patrika News

धर्मेंद्र यादव का सिर फूटने की खबर सुनते ही सपाइयों ने उठाया ऐसा कदम कि प्रशासन भी घबराया

locationगाजीपुरPublished: Feb 12, 2019 05:26:06 pm

नेशनल हाइवे 31 पर भारी संख्या में जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता।

Dharmendra yadav

धर्मेंन्द्र यादव

गाजीपुर . अखिलेश यादव को लखनऊ में रोके जाने से नाराज सपाइयों को जैसे ही पता चला कि इलाहाबद में प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं पर लाठी चार्ज कर दी गयी है और इसमें अखिलेश के चचेरे भाई व बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का सिर फूट गया है, सपा कार्यकर्ता उबल पड़े। आक्रोशति सपाई नेशनल हाइवे पर जा पहुंचे और वहां जमकर उत्‍पात मचाया। इस बात की सूचना मिली तो पुलिस के होश उड़ गए। सपा नेताओं ने सपा-बसपा गठबंधन से डरकर योगी सरकार पर दमनकारी नीतियां चलाने का आरोप लगाया।
अखिलेश यादव के इलाहाबद विश्वविद्यालय जाने के पहले ही उन्हें लखनऊ में एयरपोर्ट पर हवाई जहाज में चढ़ने से ठीक पहले रोक लिये जाने की खबर सुबह वायरल हुई तभी से सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही थी। सपाई इसका विरोध करने की योजना बना ही रहे थे कि खबर आयी कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी बवाल हो गया और वहां लाठी चार्ज कर दी गयी। पुलिस की इस कार्रवाई में धर्मेंद्र सिंह के सिर पर चोट आयी तो पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रिचा सिंह भी घायल हुईं।
इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव और पूर्व एमएलसी बच्चा यादव के नेतृत्व में सपा नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कचहरी स्थित समता भवन से दर्जनों की तादाद में सपाई मुन्नन यादव और अशोक बिंद के साथ लाल टोपी और पार्टी का झंडा लेकर पैदल लंका मैदान की ओर कूच कर गए। नेशनल हाइवे 31 पर सपाई पहुंचे तो वहां जाम कर दिया। जमकर योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी। इस दौरान जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव और बच्चा यादव ने योगी सरकार को समाजवादी पार्टी और अखिलेश यदव से डरा हुआ बताया। उन लोगों ने चेतावनी दी कि सपाइयों को सरकार छेड़ने की कोशिश न करे।
By Alok Tripathi

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो