scriptनरेन्द्र मोदी ने 15 लाख में से ऐसे दे दिये 12 लाख 50 हजार, मनोज सिन्हा ने बताया कैसे | Narendra Modi Promise to Give 15 Lakh Issue Manoj Sinha New Statement | Patrika News

नरेन्द्र मोदी ने 15 लाख में से ऐसे दे दिये 12 लाख 50 हजार, मनोज सिन्हा ने बताया कैसे

locationगाजीपुरPublished: Nov 05, 2018 04:13:59 pm

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बताया PM मोदी ने 15 लाख में क्या-क्या दिया

Manoj Sinha

मनोज सिन्हा

गाजीपुर . 2014 में बम्पर वोटों से जीतकर आयी नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार का हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजने का वादा उनकी सरकार के सामने पूरे साढ़े चार साल के कार्यकाल में सबसे बड़ा सवाल बनकर खड़ा रहा। सवाल जब जंजाल बन गया तो खुद बीजेपी के रष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसे चुनावी जुमला करार दिया। इसके बाद तो यह बीजेपी के लिये और परेशानी का सबब बन गया। जितना ज्यादा बीजेपी और मोदी सरकार इससे बचना चाहती है उतना ही ये सवाल उनका सामने आ खड़ा हो जाता है। विपक्ष के लिये यह मोदी सरकार को घेरने का सबसे बड़ा जरिया है।
 

गाहे ब गाहे इस सवाल का जवाब देने की बीजेपी नेत और मंत्रीगण कोशिश करते रहते हैं। संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भी इस सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि लोग सवाल करते हैं 15 लाख रुपये मोदी जी खाते में कब जमा करेंगे। पर जिन्होंने कुछ नहीं किया वो सबसे ज्यादा ये सवाल पूछते हैं। कहा कि मोदी जी ने 12 लाख 50 हजार रुपये योजनाओं के माध्यम से दे दिये है। सरकार के पास अभी समय है बची हुई राशी शायद पूरी हो जाय।
मनोज सिन्हा ने बताया कि कैसे 12 लाख 50 हजार रुपये का सरकार ने आम लोगों को फायदा पहुंचाया है। दो लाख का घर दे दिया, दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, दो लाख का सामान्य बीमा, पांच लाख तक का इलाज, 12 हजार का शौचालय, 18 हजार का गैस आदि दे दिया। अभी समय बचा है जो बाकी भी शाद पूरा हो जाय।
By Alok Tripathi

ट्रेंडिंग वीडियो