scriptसपा की साइकिल यात्रा से चोरी हुई साइकिलें | Bicycles stolen from SP MLA Subhash Passee home during cycle yaatra | Patrika News

सपा की साइकिल यात्रा से चोरी हुई साइकिलें

locationगाजीपुरPublished: Aug 28, 2018 03:36:02 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

1052 किलोमीटर की दूरी तय कर 23 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगी साइकिल यात्रा

सपा की साइकिल यात्रा से चोरी हुई साइकिलें

सपा की साइकिल यात्रा से चोरी हुई साइकिलें

गाज़ीपुर. समाजवादी पार्टी द्वारा निकाली जा रही सामाजिक न्याय और लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा को पहले ही दिन बड़ा झटका लगा है। गाजीपुर से रवाना होकर सैदपुर पहुंची साइकिल यात्रा का यहां सपा विधायक सुभाष पासी के आवास पर पहला पड़ाव था। यहां साइकिल रैली में शामिल कार्यकर्ताओंं को रात्री विश्राम करना था। जानकारी के मुताबिक रात में कार्यकर्ताओं के सोने के बाद सपा विधायक के आवास से तीन साइकिले चोरी हो गई। इसकी जानकारी उन्हें अगली सुबह हुई तब हुई जब सभी आगे रवानगी की तैयारी करने लगे। वहीं साइकिल चोरी होने की जानकारी जब सैदपुर विधायक को मिली तो उन्होंने तत्काल साइकलों की व्यवस्था कर यात्रा को आगे रवाना किया।

वहीं इस मामले में सैदपुर सपा विधायक का कहना है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार यात्रा को गाजीपुर से रवाना होने के बाद सैदपुर हमारे निवास स्थान रुकना था। जिसकी व्यवस्था की गई थी। रात में कार्यकर्ताओं के सोने के बाद साइकिल चोरी हुई है। हालांकि यह साइकिल किसके द्वारा चोरी की गई इसकी जानकारी उन्होंने नहीं है। फिलहाल कार्यकर्ताओं को साइकिल उपलब्ध करा कर आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 27 जुलाई को सपा नेता व बदायू से सांसद धर्मेंद्र यादव ने गाजीपुर से हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया था। जो शाम को साढ़े सात बजे यहां पहुंची थी। यह साइकिल यात्रा कुल 1052 किलोमीटर की दूरी तय कर 23 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुचेंगी। जहां एक सभा के साथ यात्रा खत्म होगी। इससे पहले यह साइकिल यात्रा गाजीपुर और दिल्ली के बीच पड़े वाले गांव मुहल्लों और कसबों के चौराहों पर लोगों से जुड़ेंगे और पार्टी की बात रखेंगे। साथ ही बेरोजगारी, सामाजिक सौहार्दय, किसानों की स्थितीयों को लेकर भी केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों को जुड़ने का काम करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी साइकिल यात्रा जाएंगी। जहां बकायदे एक सभा का आयोजन किया जाएगी। जिसके बाद यात्रा विभिन्न रास्तों से होते हुए दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचेगी।
By- आलोक त्रिपाठी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो