scriptगाजियाबादः बारिश के कारण भरभराकर गिरी मकान की छत, महिला समेत 5 बच्चे मलबे में दबे, देखें वीडियो | house roof fall due to rain five people injured in ghaziabad | Patrika News
गाज़ियाबाद

गाजियाबादः बारिश के कारण भरभराकर गिरी मकान की छत, महिला समेत 5 बच्चे मलबे में दबे, देखें वीडियो

खबर के मुख्य बिंदु-

गाजियाबाद के लोनी इलाके की प्रेम नगर काॅलोनी में गिरी मकान की छत
पांचों घायलों को दिल्ली के GTB हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मलबे से निकाला

गाज़ियाबादJul 17, 2019 / 12:24 pm

lokesh verma

ghaziabad

गाजियाबादः बारिश के कारण भरभराकर गिरी मकान की छत, महिला समेत 5 बच्चे मलबे में दबे

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुधवार की सुबह अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई। जब एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। जैसे ही यह हादसा हुआ तो आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया कि मकान के मलबे में पांच लोग दब गए हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पांचों लोगों को घायल अवस्था में निकाला और एम्बुलेंस की मदद से सभी को दिल्ली स्थित GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें

Video: युवक पर दबंगों ने कर दिया हमला, परिजनों ने आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल

ghaziabad
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी इलाके की प्रेम नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में महिला नफीस पत्नी लियाकत अपने 5 बच्चों के साथ पिछले कई सालों से रह रही है। महिला का पति परिवार से अलग रहता है और महिला ही अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना था और बेहद जर्जर हालत में था। मंगलवार देर रात से लगातार बारिश हो रही थी। इस कारण छत के पानी की निकासी एकाएक बंद हो गई और मकान की छत पर पानी भर गया। बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे मकान की छत भरभराकर गिर गई।
यह भी पढ़ें

VIDEO: यूपी के इस जिले में लगातार बारिश से गिरा मकान का छज्जा, बाल बाल बचे लोग

ghaziabad
बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय महिला अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इस हादसे में सभी लोग मकान के मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से मलबा हटाया और सभी घायलों को जैसे-तैसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। हालांकि मलबे में दबे सभी लोगों को गंभीर चोट आई है। इस हादसे में 48 वर्षीय नफीसा, 4 वर्षीय शायरी, 13 वर्षीय मुस्कान, 11 वर्षीय शरीक, 18 वर्षीय राजा और 20 वर्षीय शादाब यानी महिला समेत उसके 4 बच्चों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो