script

जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के आदेश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने आदित्य मॉल में किया गया औचक निरीक्षण

locationगाज़ियाबादPublished: Jan 12, 2019 07:35:41 pm

2 हुक्का बार और 2 स्पा सेंटर को किया गया सीज

Ghaziabad

जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के आदेश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने आदित्य मॉल में किया गया औचक निरीक्षण

ग़ाज़ियाबाद. जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के आदेशों का पालन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद यशवर्धन ने आदित्य मॉल में हुक्का बार और स्पा सेंटर मैं अनैतिक कार्य होने की की शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 2 हुक्का बार और 3 स्पा सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वाधिका स्पा सेंटर के मालिक ने अपने कुछ पेपर दिखाएं और शेष पेपर रिववार को दिखाने के लिए कहा। शेष 2 हुक्का बार जो मून स्टार व वेपर नाम से संचालित और 2 स्पा सेंटर जो रिलेवेंट व सपना नाम से संचालित हो रहे थें। वह औचक निरीक्षण की खबर सुनते ही अपने सेंटर बंद करके भाग खड़े हुए। बताया जाता है कि वे अपना सेंटर अवैध रूप से पिछले काफी समय से संचालित कर रहे थे।

मीट कारोबारी से पौने 3 लाख रु की लूट के मामले में हुआ ऐसा खुलासा, जिस पर आसानी से नहीं होगा विश्वास

सिटी मजिस्ट्रेट और इंदिरापुरम पुलिस के द्वारा चारों सेंटरों को मॉल के मेन्टेनेन्स मैनेजर के सामने ही सीज कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने समस्त ऐसे अवैध और अनैतिक कार्य करने वालों को चेतावनी दी है कि वह भविष्य में ऐसा अनैतिक कार्य करता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बताते चलें कि जैसे ही सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा निरीक्षण किए जाने की खबर लोगों ने सुनी तो स्पा सेंटर और हुक्का बार में बैठे लोग भाग खड़े हुए। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई। आपको यह भी बताते चलें कि इस इलाके में काफी संख्या में हुक्का बार और स्पा सेंटर चल रहे हैं। जहां पर लगातार अनैतिक कार्य होने की सूचना प्रशासन और स्थानीय पुलिस को मिल रही है। दरअसल, हुक्का बार चलाने वाले मालिकों का कहना है कि हुक्का बार में केवल अलग-अलग फ्लेवर का हुक्का लोगों को परोसा जाता है, लेकिन आरोप यह है कि हुक्का बार के अंदर ज्यादातर नाबालिग छात्र-छात्राएं ही नजर आते हैं और धीरे-धीरे वह लोग एडिक्ट हो जाते हैं। आश्चर्य की बात यह है जहां पर यह हुक्का बार चलते हैं। स्थानीय पुलिस को इसके बारे में पूरी सूचना होती है। इतना ही नहीं जानकारी के मुताबिक पुलिस को भी हर महीने मोटी रकम पहुंचती है। ठीक इसी तरह थाना विजयनगर इलाके में भी कई ऐसे हुक्का बार संचालित है, जहां पर लगातार छात्र- छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन पुलिस आंख मूंदे बैठी है।

ट्रेंडिंग वीडियो