scriptबारिश ने तेजस्वी यादव की साइकिल यात्रा पर लगाया ब्रेक | Bicycle yatra of tejashwi yadav isn't start due to heavy rain | Patrika News

बारिश ने तेजस्वी यादव की साइकिल यात्रा पर लगाया ब्रेक

locationगयाPublished: Jul 28, 2018 03:02:27 pm

Submitted by:

Prateek

तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने एनडीए शासन के खिलाफ पूरे बिहार में साइकिल यात्राओं का कार्यक्रम बनाया है…

tejashwi yadav

tejashwi yadav

(पत्रिका ब्यूरो,पटना): कहां सूबे में सूखे और अकाल का साया मंडरा रहा था वहीं अब चार दिनों में ऐसा मौसम बदला की सब पानी-पानी हो गया। लगातार हो रही बारिश से जीवन ठहर गया है। यहां तक कि विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की गया से शुरु होने वाली साइकिल यात्रा पर भी फिलहाल ब्रेक लग गया है।


शुरू नहीं हो पाई साइकिल यात्रा

शुक्रवार रात से हो रही बारिश के कारण तेजस्वी यादव की गया से पटना तक 115 किमी दूरी तय करने वाली साइकिल यात्रा शुरु नहीं हो सकी। भारी बारिश के कारण ऐसा हुआ। आरजेडी नेता सुबह से ही बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे थे। तेजस्वी और तेजप्रताप यादव शनिवार को गया से ‘एनडीए भगाओ, बेटी बचाओ’ साइकिल यात्रा की शुरुआत करने वाले थे। इनके साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता भी साइकिल लिए शनिवार सुबह से बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बारिश है कि थम ही नहीं रही। यात्रा के लिए आरजेडी ने दस हजार नई और पुरानी साइकिलों का इंतजाम किया है।


सूबे में करेंगें साइकिल यात्राएं


तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने एनडीए शासन के खिलाफ पूरे बिहार में साइकिल यात्राओं का कार्यक्रम बनाया है। इसके जरिए वे पार्टी के कार्यकर्ताओं को ऐक्टिव करते हुए जनाधार को नई धार देने वाले है। लोकसभा चुनाव के पहले साइकिल से घूमते हुए दोनों जनता को यह बताने वाले हैं कि एनडीए सरकार शासन की दृष्टि से पूरी तरह चौपट है। इस सरकार में लड़कियों की इज्जत सुरक्षित नहीं रही। इसे हटाकर ही बेटियों को बचाना संभव होगा।

 

तेजस्वी की साइकिल यात्रा पूरे राज्य में अलग अलग चरणों में आयोजित होने वाली है। इसकी शुरुआत गया से पटना की 115 किमी की दूरी यात्रा के अभियान के साथ सुनिश्चित की गई थी। आरजेडी नेता इस दौरान लोगों से संवाद कायम कर एनडीए के खिलाफ अभियान को धार देंगे। लेकिन बारिश ने फिलहाल इस पर विराम लगा रखा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो