scriptSAFF CUP 2018: भारत का विजयी आगाज, श्रीलंका को 2-0 से दी मात | Patrika News
फुटबॉल

SAFF CUP 2018: भारत का विजयी आगाज, श्रीलंका को 2-0 से दी मात

3 Photos
6 years ago
1/3

भारतीय पुरुष फुटबाल टीम ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बंगबंधु स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में बुधवार को श्रीलंका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। ग्रुप-बी के इस मैच में भारतीय टीम के लिए आशिक कुरुनियन ने 36वें और लालियांजुआला चांग्ते ने 47वें मिनट में गोल किए।

2/3

मौजूदा चैम्पियन भारत ने यहां बंगबंधु स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की। टूर्नामेंट की सबसे युवा टीम भारत के लिए पहला गोल कुरुनियन ने दागा। कुरुनियन का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल है। पहले हाफ में 1-0 की बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरे हाफ के शुरुआत में ही एक और गोल दागकर अपनी बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया।

3/3

भारतीय टीम अब ग्रुप-बी में अगला मुकाबला नौ सितंबर को मालदीव के साथ खेलेगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.