script

नाइजीरिया के खिलाफ मैदान पर उतरे लाइबेरियाई राष्ट्रपति वेह

locationनई दिल्लीPublished: Sep 13, 2018 05:11:09 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

लाइबेरिया के राष्ट्रपति और पूर्व फुटबाल खिलाड़ी जॉर्ज वेह मंगलवार को नाइजीरिया के खिलाफ हुए दोस्ताना मुकाबले के लिए 51 वर्ष की उम्र में मैदान पर उतरे। वेह विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले पहले अफ्रीकी खिलाड़ी हैं।

George Weah

नाइजीरिया के खिलाफ मैदान पर उतरे लाइबेरियाई राष्ट्रपति वेह

नई दिल्ली। आप ने खेल में अजीबो गरीब चीज़ें होते देखी होंगी। कई खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत से ज्यादा परफॉर्म करते भी देखा होगा। लेकिन किसी देश के राष्ट्रपति को फुटबॉल खेलते देखा है। जी हां! लाइबेरिया के राष्ट्रपति और पूर्व फुटबाल खिलाड़ी जॉर्ज वेह मंगलवार को नाइजीरिया के खिलाफ हुए दोस्ताना मुकाबले के लिए 51 वर्ष की उम्र में मैदान पर उतरे। वेह विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले पहले अफ्रीकी खिलाड़ी हैं।

लाइबेरिया के राष्ट्रपति ने खेला फुटबॉल
बीबीसी के अनुसार, वेह इस वर्ष जनवरी में लाइबेरिया के राष्ट्रपति चुने गए थे। मोनरोविया में खेले गए इस अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन वीह की 14 नंबर की जर्सी को रिटायर करने के लिए किया गया था। वह एसी मिलान, मोनाको और पेरिस सेंट जर्मेन जैसे शीर्ष क्लबों से खेल चुके हैं। वेह नाइजीरिया के खिलाफ हुए मुकाबले में 79 मिनट तक मैदान पर रहे। इस मैच में मेजबान टीम को नाइजीरिया ने मेजबान टीम को 2-1 से शिकस्त दी। वीह 14 नंबर की शर्ट ही पहना करते थे। उन्हें 1995 में विश्व, यूरोप और अफ्रीका का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया था।

मैच देखने के बजाए उन्होंने अपने देश की कप्तानी
पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रपति चुनावों में जीत दर्ज करने वाले वीह एकमात्र अफ्रीकी फुटबॉलर हैं, जिन्होंने विश्व और यूरोपीय पुरस्कार हासिल किया है। नाइजीरिया के खिलाफ स्टैंड से मैच देखने के बजाए उन्होंने अपने देश की कप्तानी की और अपने पुराने कौशल की झलक दिखाई। जब वह मैदान से बाहर निकले, तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। वीह ने 16 साल पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। जॉर्ज टावलोन मैनहे ओप्पोंग ओसमैन वीहा 2018 के बाद से लाइबेरिया के 25 वें और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। राजनीति में प्रवेश करने से पहले, वीह एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी थे जो स्ट्राइकर के रूप में खेला जाता था। 2003 में उनका शानदार 18 साल का पेशेवर खेल कैरियर समाप्त हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो