scriptस्टार फर्नांडो टोरेस का बड़ा खुलासा, इस दिन लेंगे संन्यास | Football star Fernando Torres will retire on this Friday | Patrika News

स्टार फर्नांडो टोरेस का बड़ा खुलासा, इस दिन लेंगे संन्यास

Published: Aug 23, 2019 04:20:21 pm

Submitted by:

Manoj Sharma Sports

फर्नांडो टोरेस इसी सप्ताह अपने 18 साल लंबे करियर को देंगे विराम।

fernando_torres.jpg

टोक्यो। स्पेनिश स्टार फर्नांडो टोरेस शुक्रवार को जापानी फुटबॉल लीग में अपने पेशेवर करियर का आखिरी मैच खेलेंगे। उनकी टीम सागगन टासू का मुकाबला विसेल कोबे के खिलाफ होगा। कोबे में उनके पूर्व साथी खिलाड़ी आंद्रेस इनिएस्ता और डेविड विला खेलते हैं।

टॉरेस स्पेन की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते समय इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ खेल चुके हैं। एटलेटिको मेड्रिड, लिवरपूल और चेल्सी से खेल चुके टॉरेस ने जून में घोषणा की थी कि वह शुक्रवार को होने वाले मैच के बाद फुटबॉल से संन्यास लेंगे। वह 18 वर्षों तक फुटबॉल खेल चुके हैं।

नेमार को लेकर पीएसजी ने बार्सिलोना का ऑफर ठुकराया

टॉरेस ने अपने करियर में यूरोपीय चैम्पियंस लीग समेत कई खिताब जीते। वह पिछले साल जुलाई में जापानी क्लब से जुड़े थे। क्लब के साथ उनका करार दिसंबर तक था, लेकिन उन्होंने पहले संन्यास लेने का फैसला किया, क्योंकि वह अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो