script

प्रेमी ने प्रेमिका से शादी को लेकर किया एग्रीमेंट, बाद में सामने आया बेवफा प्रेमी का खौफनाक चेहरा

locationनई दिल्लीPublished: Mar 03, 2017 09:53:00 pm

लड़की का कहना है कि उसे फढ़ना – लिखना नहीं आता है, इसलिए वह एग्रीमेंट के बारे में बिलकुल अंजान थी। बावजूद इसके दोनों ने घर से भागकर लव मैरेज कर लिया और पति – पत्नी की तरह रहने लगे।

Marriage Case

Marriage Case

ओजी ! चलो शादी कर लें, हमारी जोड़ी सबके लिए मिसाल बनेगी। लेकिन बेचारी भोली भाली अनपढ़ लडकी को क्या पता था, कि वह जिससे शादी करेगी, वही उसके साथ इतना बड़ा धोखा दे देगा। यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पहले तो प्रेमी ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर लड़की को धोखे में रखकर उसके साथ कुछ ऐसा कर गया जिसकी कल्पना शायद कोई नहीं कर सकता है। 
यह मामला बिहार के वैशाली जिले की जहां एक लड़के ने पहले लड़की को पहले प्यार में फांसा, फिर शादी की और ठीक एक साल बाद उसे छोड़ दिया। हालांकि घटना किसी सिने – पर्दे पर घटित नहीं है, बल्कि ऐसा वास्तव में हुआ है। वैशाली में रहने वाले एक प्रेमी ने एक युवती से एक साल का एग्रीमेंट कर उससे शादी रचाई और जब एग्रीमेंट पूरा हो गया तो लड़की को छोड़ दिया।

READ : अनोखी शादी: सेहरा बांध लड़के के यहां पहुंची दुल्हन, विदार्इ के वक्त रो पड़ा दूल्हा, अपनाया पत्नी का सरनेम

दरअसल मामला तब सामने आया जब बेचारी अनपढ़ लड़की को पता चला कि उसके साथ एक साल अनुबंध पर शादी की गई है। इतना ही नहीं लड़की के पति ने एक साल पूरा होने के बाद लड़की को घर से बाहर निकाल दिया और किसी और लड़की से शादी रचा ली। और जब लड़की के घर वालों ने इसका विरोध किया तो बेवफा पति ने एक एग्रीमेंट पेपर दिखाया जिस पर लड़की से एक साल के अनुबंध पर शादी करने की बात लिखी हुई थी। जिसे देखने के सभी हैरान रह गए। 
इस मामले में पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले वह उसे रोज परेशान करता था, लेकिन धीरे -धीरे दोनों में दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई, हांलाकि दोनों के घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। बावजूद इसके दोनों ने घर से भागकर लव मैरेज कर लिया और पति – पत्नी की तरह रहने लगे। जिसके बाद इनके परिवार वालों ने भी इनकी शादी को मानकर इन्हें अपना लिया। 

READ : जिंदा पत्नी को श्मशान ले जाकर कर दिया अंतिम संस्कार, रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना

शादी के कुछ दिनों बाद लड़के ने लड़की से एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करवा लिए। हालांकि लड़की अनपढ़ थी, तो उसे ये पता नहीं चला कि उस एग्रीमेंट के मुताबिक दोनों एक साल तक के लिए अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं। अब जबकि दोनों के शादी की एक साल पूरा हुआ तो दोनों के बीच विवाद शुरु हुआ और लड़के ने दूसरी शादी रचा ली। 

READ : पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर किडनेप कर किया जिस्म का सौदा

हाजीपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय में लव-सेक्स और धोखा का यह मामला जब पुलिस थाने पहुंचा तो पुलिस विभाग एफआई दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। और उसने धोखेबाज प्रेमी पति को गिरफ्तार कर लिया। तो वहीं पीड़ित लड़की का कहना है कि उसे फढ़ना – लिखना नहीं आता है, इसलिए वह एग्रीमेंट के बारे में बिलकुल अंजान थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रेमी ने लड़की के अनपढ़ होने का फायदा उठा कर उससे 50 रुपए के स्टांप पेपर पर एक साल की शादी का एग्रीमेंट करवा लिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो