scriptपूर्व मंत्री अशोक यादव पर भारी पड़ी यह महिला, घर छोड़कर हो गए फरार, देखें वीडियो | Victim over Ex Minister Ashok Yadav Rape Allegation | Patrika News

पूर्व मंत्री अशोक यादव पर भारी पड़ी यह महिला, घर छोड़कर हो गए फरार, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Feb 22, 2019 02:29:00 pm

— दुष्कर्म के सवाल पर महिला बोली हां पूर्व मंत्री अशोक यादव ने किया था उसके साथ दुष्कर्म।

Ashok Yadav

पूर्व मंत्री अशोक यादव पर भारी पड़ी यह महिला, घर छोड़कर हो गए फरार, देखें वीडियो

फिरोजाबाद। दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व मंत्री अशोक यादव की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। महिला ने पुलिस में दर्ज कराए बयान में स्पष्ट तौर पर कहा है कि मंत्री ने उन्हें फोन करके बुलाया था। जब उसके पति घर पर नहीं थे। यहां आने के बाद उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से पूर्व मंत्री और उनके बेटे घर से फरार हो गए।

ये था मामला
नगर क्षेत्र की एक 30 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि पूर्वमंत्री अशोक यादव ने बुधवार की सुबह छह बजे फोन कर स्टेशन रोड स्थित अपनी कोठी पर बुलाया और उसे कमरे में अकेले ले जाकर दरवाजा बंद कर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने मंत्री से अपनी इज्जत को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। महिला ने पूर्व मंत्री से कहा कि वह रिपोर्ट लिखवाएगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी।

मुकदमा दर्ज होने से खलबली
पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना बताई तो हड़कंप मच गया। सीओ शिकोहाबाद मौके पर आए और महिला से पूरी जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर पूर्व मंत्री के खिलाफ रेप सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

एनजीओ के साथ राजनीति दल से जुड़ी है पीड़िता
पीड़िता एनजीओ चलाती है। सिलाई कड़ाई का प्रशिक्षण देती है। वह एक राजनीतिक दल से भी जुड़ी है। इसीलिए बुलावे पर पूर्व मंत्री के घर चली गई थी। एक परिचित की शादी के दौरान ही पूर्व मंत्री से विवाहिता की पति के साथ मुलाकात हुई थी। क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान का कहना है कि पूर्व मंत्री अशोक यादव के खिलाफ दुष्कर्म समेत मारपीट करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया है।

मुकदमे के बाद पुलिस ने दी दबिश
क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स के साथ पूर्व मंत्री के आवास पर छापा मारा। पूरे परिसर की तलाशी ली गई। पुलिस ने कहा कि कार्रवाई की भनक लगते ही वह गायब हो गए। घर पर पत्नी मिली। उन्होंने पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो