scriptपत्रिका स्पेशल: आगरा मंडल में ऐसा नहीं होगा जिला मुख्यालय, तारीफ करते नहीं थकेंगे आप, देखें वीडियो | Unique to the district headquarters of Firozabad | Patrika News

पत्रिका स्पेशल: आगरा मंडल में ऐसा नहीं होगा जिला मुख्यालय, तारीफ करते नहीं थकेंगे आप, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Jan 17, 2019 03:18:22 pm

— अपने आप में अनोखा है फिरोजाबाद का जिला मुख्यालय, यहां फरियादियों के बैठने की व्यवस्था और हरियाली के साथ स्वच्छता का मिलता है संदेश।

mukhyalay

mukhyalay

फिरोजाबाद। आगरा मंडल के किसी भी जिले में ऐसा मुख्यालय आपको देखने नहीं मिलेगा। यह मुख्यालय अपने आप में अनोखा है। इस मुख्यालय पर आने वाले फरियादियों के बैठने की उचित व्यवस्था है तो वहीं स्वच्छता और सुंदरता की अनोखी इमारत है। राजमहल सा अहसास कराने वाले इस मुख्यालय की अन गिनत विशेषताएं हैं। वीवीआईपी के आने से लेकर सामान्य व्यक्ति तक यहां आकर सुकून महसूस करते हैं।
हौंसलों को देता है उड़ान
जिला मुख्यालय में प्रवेश करने से पहले ही सेल्फी प्वाइंट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वहीं थोड़ा अंदर प्रवेश करने पर दीवारों पर हौंसलों की उड़ान को बढ़ावा देता चित्र लोगों के हौंसले बुलंद करने का काम करता है। वाहन को खड़ा करने के लिए स्पेशल स्टैंड बनाया गया है।
सीढ़ियों के दोनों तरफ है हरियाली
डीएम कार्यालय पहुंचने से पहले सीढ़ियों के दोनों तरफ गमलों में लगे पौधे लोगों के मन को सुकून देने का काम करते हैं। मन को प्रफुल्लित करने के साथ ही मन में नई उमंग पैदा करते हैं। दीवारों पर अंकित स्वच्छता व जागरूकता संबंधी पेंटिंग लोगों के हौंसलों को बुलंद करने का काम करती है। मुख्यालय पर लहराता तिरंगा देशभक्ति का अहसास कराता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो