script

थम गया चुनाव का शोर, अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Apr 21, 2019 06:26:20 pm

— लोकसभा चुनाव को लेकर शाम पांच बजते ही चुनाव प्रचार थम गया, इससे पहले सभी प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने का प्रयास किया।

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। शाम पांच बजते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। इससे पहले प्रत्याशियों ने रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। सभी प्रत्याशियों ने अपने—अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने का काम किया। पहले भाजपा फिर गठबंधन और फिर प्रसपा प्रत्याशी ने फिरोजाबाद जिले के टूंडला में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया।
भाजपा प्रत्याशी ने किया रोड शो
रविवार दोपहर करीब 12 बजे भाजपा प्रत्याशी डॉ. चन्द्रसेन जादौन ने टूंडला के कंपनी बाग मैदान से अपना रोड शो शुरू किया। इससे पहले सभी भाजपाई रामलीला मैदान पर एकत्रित हुए। प्रत्याशी के साथ कैबिनेट मंत्री व आगरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल भी चल रहे थे। उनके पीछे वाहनों का काफी लंबा काफिला था।
गठबंधन प्रत्याशी ने किया रोड शो
उनके बाद गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव ने अपने समर्थकों के साथ टूंडला में ही रोड शो किया। उन्होंने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत का अहसास कराया। उनके काफिले में सपा, बसपा और रालोद के पदाधिकारी शामिल रहे। रोड शो के दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यो का भी जिक्र किया।
प्रसपा प्रत्याशी ने किया रोड शो
सबसे आखिरी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने रोड शो किया। उनके रोड शो में दर्जनों वाहन शामिल रहे। काफिला एटा रोड से शुरू होकर स्टेशन रोड की ओर गया। उनके काफिले में शामिल समर्थक नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। उनके रोड शो के दौरान एटर, आगरा, फिरोजाबाद और स्टेशन रोड जाम हो गया। करीब डेढ़ घंटे से भी अधिक समय तक जाम लगा रहा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो