scriptमुलायम से लोहा लेने वाले पूर्व मंत्री के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, पुलिस पहुंची गिरफ्तार करने | Rape Case Registered Against Ex Minister Ashok Yaddav in Shikohabad | Patrika News

मुलायम से लोहा लेने वाले पूर्व मंत्री के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, पुलिस पहुंची गिरफ्तार करने

locationफिरोजाबादPublished: Feb 20, 2019 06:10:58 pm

महिला का आरोप है कि पूर्व मंत्री ने घर पर बुलाकर कमरा नंबर तीन में उसे बंद कर लिया, वह चीखती रही लेकिन किसीने आवाज नहीं सुनी।

Ashok Yadav

मुलायम से लोहा लेने वाले पूर्व मंत्री के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, पुलिस पहुंची गिरफ्तार करने

फिरोजाबाद। कभी उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम रखने वाले और खुलकर मुलायम सिंह यादव से लोहा लेने वाले पूर्व मंत्री के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। अपने पति के साथ थाने पहुंची महिला ने पूर्व मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पूर्व मंत्री ने घर पर बुलाकर कमरा नंबर तीन में उसके साथ बलात्कार किया। महिला की तहरीर के बाद पुलिस पूर्व मंत्री के आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची लेकिन इससे पहले ही पूर्व मंत्री वहां से निकल गए।
क्या है मामला

प्रदेश के पूर्व मंत्री और शिकोहाबाद से विधायक रहे अशोक यादव पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक पूर्व मंत्री के आवास परिसर स्थित रॉयल गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने मंगलवार रात को वह पति के साथ गई थी। रात के समय महिला और उसके रिश्तेदार तथा पूर्व मंत्री एक साथ बैठ कर बातें करते रहे। इसके बाद महिला अपने घर चली आई। सुबह तकरीबन छह बजे पूर्व मंत्री का फोन आया कि तुम्हारे रिश्तेदार तुम्हें बुला रहे हैं।
इस पर महिला 6:30 पर स्टेशन रोड स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंच गई। महिला का आरोप है कि पूर्व मंत्री ने उसे कमरा नंबर तीन में बैठा दिया। इसके बाद पूर्व मंत्री आए औऱ कमरा अंदर से बंद कर लिया। आरोप है कि पूर्व मंत्री अशोक यादव ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वह चीखती चिल्लाती रही लेकिन किसीने आवाज नहीं सुनी। महिला का आरोप है कि पूर्व मंत्री ने उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देंगे। बाहर निकलने के बाद महिला ने अपने पति को फोन किया। पति आया और उसे थाने लेकर गया। पति ने थाने में पूर्व मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कराया।
क्या कहना है पुलिस का

मामले पर सीओ अजय सिंह चौहान का कहना है कि महिला की तहरीरस पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके आवास पर फोर्स के साथ दबिश दी, लेकिन आरोपी पूर्व मंत्री फरार हो गया। सीओ ने बताया कि पूर्व मंत्री के खिलाफ बीती रात एक चौथ वसूली का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द से जल्द पुलिस पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
‘राजनीतिक साजिश’

वहीं पूर्व मंत्री अशोक यादव की पत्नी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रही हैं। राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने और बदनाम करने के लिए झूठे केस दर्ज कराए जा रहे हैं।
कौन हैं अशोक यादव

बता दें कि अशोक यादव राजनीति के शुरुआती दिनों में समाजवादी पार्टी में मुलायम के खास थे। बाद में सपा छोड़ दी इसके बाद मुलायम से उनकी अदावत रही। अशोक मुलायम के खिलाफ शिकोबाद से चुनाव भी लड़े जिसमें अन्होंने मुलायम को कड़ी टक्कर दी। बाद में भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे। राजनाथ सरकार में भी मंत्री थे, जिस दौरान ओबीसी आरक्षण मामले पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह शिकोहाबाद से निर्दलीय विधायक भी रहे। मौजूदा दौर में पिछड़ा वर्ग को-ओर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले वह इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके आलावा अशोक यादव लगातार अपनी दबंगई के कारण भी चर्चा में रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो