script

VIDEO कलाई में राखी बंधने से पहले ही ट्यूबवैल पर सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या

locationफिरोजाबादPublished: Aug 26, 2018 12:20:30 pm

– थाना खैरगढ़ क्षेत्र के नगला हिम्मत में ट्यूबवैल पर सो रहे वृद्ध 62 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी गई।

murder nagala himmat

murder nagala himmat

फिरोजाबाद। रक्षाबंधन की सुबह अज्ञात हमलावरों ने ट्यूबवैल पर सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। सुबह खेत जा रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वृद्ध की हत्या को लेकर परिजनों में आक्रोष है। परिजनों ने हत्यारोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें—

VIDEO रक्षाबंधन मनाने जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

खैरगढ़ क्षेत्र का है मामला
मामला थाना खैरगढ़ क्षेत्र का है। क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत निवासी करीब 62 वर्षीय महेन्द्र सिंह अपने गांव से बाहर बने ट्यूबवैल पर सोते थे। शनिवार रात्रि वह ट्यूबवैल पर सोने के लिए गए थे। सुबह जकक काफी देर तक वह घर नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। तभी किसी ग्रामीण ने उनकी हत्या होने की जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देेर में घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें—

ईद मनाने गया था परिवार, चोरों ने घर में लगा दी सेंध

पुलिस ने की घटना की जानकारी
वृद्ध की गला रेतकर हत्या की गई थी। शव के आस-पास कोई हथियार भी नहीं मिला है। इससे प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे घटना को अंजाम देकर हथियार को भी अपने साथ ले गए थे। मौके पर पहुंचे एसपी देहात महेन्द्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी की जा रही है। आरोपियों को पकडने के लिए पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
यह भी पढ़ें—

राधास्वामी समाधि स्थल पर कलश स्थापति, देखिए मनमोहक तस्वीर

ट्रेंडिंग वीडियो