scriptजब अखिलेश की मौजूदगी में भड़कीं मायावती, सपा कार्यकर्ताओं को दी बड़ी हिदायत | Mayawati angry over SP workers in Presence of Akhilesh yadav | Patrika News

जब अखिलेश की मौजूदगी में भड़कीं मायावती, सपा कार्यकर्ताओं को दी बड़ी हिदायत

locationफिरोजाबादPublished: Apr 20, 2019 04:25:18 pm

अखिलेश की मौजूदगी में मायावती ने सपा कार्यकर्ताओं को बड़ी हिदायत दे डाली।

Mayawati

जब अखिलेश की मौजूदगी में भड़कीं मायावती, सपा कार्यकर्ताओं को दी बड़ी हिदायत

फिरोजाबाद। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती, समाजवादी पार्टी अध्य़क्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह गठबंधन की रैली संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं पर मायावती भड़क गईं। अखिलेश की मौजूदगी में ही उन्होंने बड़ी हिदायत दे डाली।
 बसपा कार्यकर्तों से सीखो

 बता दें कि गठबंधन के प्रत्य़ाशी अक्षय यादव के समर्थन में सभा संबोधित करने गठबंधन के तीनों पार्टी प्रमुख रैली संबोधित करने पहुंचे। मायावती ने भाषणों की शुरुआत भारतीय ज नता पार्टी पर निशाने साथ की। लेकिन इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं शोरशाराबा मचाना शुरू कर दिया। मायावती सपाइयों की इस हरकत से खफा हो गईं। मायावती ने सपा कार्यकर्ताओं को सीखने क नसीहत दे डाली। मावती ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को बसपा कार्यकर्ताओं से सीखना चाहिए। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से सख्त लहजे में कहा कि बीच में हल्ला मत करो। बसपा कार्यकर्ताओं से सीखो कुछ।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो